पुणे की एयर होस्टेस की बालाघाट में हत्या:पीठ पर धारदार हथियार से किए 4 वार, दिवाली मनाने मायके आई थी मृतका

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा से सटे इलाके में शनिवार (14 नवंबर) शाम एक बेहद सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। दीपावली मनाने अपने मायके आई पुणे की 35 वर्षीय एयर होस्टेस वर्षा तुरकर (सैयद) की महाराष्ट्र के दौनीवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बोंडरानी में वैनगंगा नदी तट के पास धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने वर्षा की पीठ पर धारदार हथियार से चार गहरे वार किए। खून से लथपथ हालत में परिजन उन्हें बालाघाट जिले के खैरलांजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर लूटपाट के दौरान हत्या किए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन महाराष्ट्र पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए हर एंगल से जांच कर रही है।  मृतका की पहचान पुणे निवासी वर्षा तुरकर पति समर सैयद (35) के रूप में हुई है। वर्षा पुणे में एयर होस्टेस के पद पर कार्यरत थी। वर्ष 2024 में समर सैयद से प्रेम विवाह करने के बाद वे पुणे में ही रह रही थीं और उनकी ढाई साल की एक बेटी भी है। दीपावली पर्व के अवसर पर वर्षा अपनी बेटी के साथ बालाघाट जिले के किन्ही स्थित अपने मायके आई हुई थीं।

नदी तट के जंगल की ओर घूमने जाने के दौरान हुई वारदात

जानकारी के मुताबिक, पढ़ाई के दौरान वर्षा की पहचान गोंदिया निवासी रितेश अग्रवाल से हुई थी। 14 नवंबर को रितेश किन्ही आया था और शाम को वर्षा उसके साथ महाराष्ट्र के बोंडरानी स्थित वैनगंगा नदी तट पर मंदिर के पास जंगल की ओर घूमने गई थीं। शाम करीब 6 बजे रितेश ने वर्षा के बहनोई अश्विनी उर्फ पप्पू पटले (निवासी नवेगांव) को फोन कर बताया कि उनके साथ लूटपाट हुई है और कुछ अज्ञात लोगों ने वर्षा पर चाकू से हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही बहनोई अश्विनी परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल वर्षा को खैरलांजी अस्पताल ले गए, जहां शाम करीब 7 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पिता ने की निष्पक्ष जांच की मांग

लूटपाट की थ्योरी पर संदेह, महाराष्ट्र पुलिस कर रही जांच: चूंकि घटनास्थल महाराष्ट्र के दौनीवाड़ा थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए खैरलांजी पुलिस ने तत्काल वहां की पुलिस को सूचित किया। दौनीवाड़ा पुलिस घटना के वक्त वर्षा के साथ मौजूद रहे रितेश अग्रवाल और उनके बहनोई अश्विनी उर्फ पप्पू पटले को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। पुलिस दोनों के बयानों की पुष्टि कर रही है और कथित लूटपाट की वास्तविकता खंगाल रही है।

वारासिवनी थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके ने बताया कि खैरलांजी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर लिया गया है और केस डायरी अग्रिम जांच के लिए महाराष्ट्र की दौनीवाड़ा पुलिस को भेजी जा रही है। 15 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, मृतका के पिता धुरंलाल तुरकर ने बेटी की हत्या की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पुणे की एयर होस्टेस की बालाघाट में हत्या:पीठ पर धारदार हथियार से किए 4 वार, दिवाली मनाने मायके आई थी मृतका     |     पुरानी रंजिश में युवक पर बरसाईं गोलियां, देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर     |     यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का महामंथन, मथुरा में योगी और नितिन नबीन बनाएंगे जीत की रणनीति     |     कांग्रेस MLA ने फेंका माइक और कुर्सियां, BJP बोली- सत्ता के भूखे ये लोग गुंडागर्दी पर उतारू हैं     |     प्रतापगढ़:अपराधियों के हौसले बुलंद! नए थाना प्रभारी के सामने दो बड़ी चुनौती, अब कार्रवाई से साबित होगी पुलिस की साख     |     यमुना एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से एमपी जा रही बस में लगी भीषण आग,चालक की सूझबूझ से सभी 40 यात्रियों की बची जान,शॉर्ट सर्किट बताई जा रही वजह     |     आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों,रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम,बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प     |     सीआरओ प्रतापगढ़ ने लेखपाल सचिन यादव का तबादला 4 जून, 2026 को किया था, परन्तु प्रभाव में तबादला का नहीं हुआ अनुपालन     |     आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों, रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम, बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं, नए विकल्प     |     कोहंडौर थाने में थानाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी की भावभीनी विदाई, चिलबिला चौकी प्रभारी रोहित सिंह ने संभाली थाने की कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000