मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी के आरोपी से हुई पुलिस की मुठभेड़, मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली

नोएडा। एक मासूम बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को थाना जेवर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र के कस्बा जहांगीरपुर में रहने वाली एक चार वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने सोमवार को बलात्कार किया था। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चैकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि अभियुक्त महेश पुत्र खजान सिंह चांचली मार्ग पर स्थित एक बाग में छिपा है।

पुलिस ने बाग में जाकर दबिश दी तो आरोपी ने आत्म समर्पण करने की बजाय पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आरोपी महेश के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, कारतूस आदि बरामद किया है। अपर उपायुक्त ने बताया कि घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं दूसरी तरफ चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की हुई घटना के चलते जेवर क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने मांग किया है कि आरोपी को सजा-ए मौत दी जाए। जिससे इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लग सकें। बच्ची को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ में क्रिकेट खेलने के मामूली विवाद के बीच पुलिस पर पथराव, 34 गिरफ्तार     |     मथुरा में फर्जी बाउंसर गिरोह का भंडाफोड़: वीआईपी दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से वसूली     |     मणिपुर में अराम्बाई तेंगगोल के सदस्य की गिरफ्तारी पर जमकर बवाल; कई इलाकों में हिंसा, निषेधाज्ञा लागू     |     दिल्ली में एक बार फिर बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना: 9 साल बच्ची से हैवानियत: सूटकेस में मिला शव, गुस्साए लोग, इलाके में तनाव के चलते फोर्स तैनात     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000