जिन्न भगाने की बात कह बाबा ने बच्चों के सामने महिला को बनाया हवस का शिकार, भेद खुला तो हत्या कर सड़क पर फेंका शव

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल, यहां एक ढोंगी बाबा ने जिन्न उतारने के नाम पर अंधविश्वास में पड़ी एक महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला। बच्चों के सामने ही बाबा ने महिला से गलत काम किया। इसके बाद जब महिला ने उसे बेनकाब करने की बात कही तो मौत के घाट उतार दिया।  

2 बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी महिला…

घटना नगर थाना क्षेत्र के पंकज मार्केट श्याम मंदिर वाली गली की है। दो दिन पहले शहर के एक मंदिर के पुजारी ने शरीर पर आए जिन्न को भगाने के नाम पर 32 वर्षीय महिला से रेप किया। महिला ने बाबा की करतूत की पोल खोल दी जिसके बाद उसकी हत्या कर सड़क पर शव फेंक दिया गया। महिला का शव सड़क पर अर्धनग्न अवस्था में मिला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला के सिर में गंभीर चोट की बात सामने आई है। महिला अपने दो बच्चों के साथ पिछले 10 सालों से पंकज मार्केट इलाके में किराए के मकान में रहती थी। उसका पति मध्य प्रदेश के मंदसौर में फैक्ट्री में काम करता है।

दो दिन से टेंशन में थी मृतका…

पड़ोस में रहने वाली की ममता देवी ने बताया मृतका दो दिन से टेंशन में थी। उसने बताया था कि बच्चों को रूम में बंदकर बाबा ने उसके साथ गलत काम किया है। उसने एमपी में पति को भी फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी थी। महिला बार बार बोल रही थी कि कल सुबह का सूरज नहीं देख पाएगी। हमने कहा ऐसे क्यों बोल रही हो तो महिला ने कहा कि उसका बुलावा आ गया है। बाबा ने उसके साथ गलत काम किया है। महिला सोमवार की रात 11 बजे घर से निकली थी और रात भर वापस नहीं आई। सुबह उसका अर्धनग्न शव सड़क पर पड़ा मिला। वहीं, इस मामले में एएसपी नगर अवधेश दीक्षित ने बताया कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी। दुष्कर्म के बाद हत्या के साक्ष्य नहीं मिले। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की करवाई की जाएगी।  

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000