कपड़ा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, जुआ खेलने के दौरान हुआ था विवाद, पुलिस की हिरासत में 2 लोग

समस्तीपुर। जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के अकलू चौक के पास एक कपड़ा व्यवासायी को शनिवार (7 अक्टूबर) की रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक को दो गोली मारी है। एक गोली कनपटी के नीचे गर्दन पर और एक गोली पेट में लगी है। मृतक की पहचान हलई ओपी थाना क्षेत्र के दस कौवा चौक निवासी राजेश कुमार महतो के 28 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। कहा जा रहा है कि जुआ खेलने के दौरान विवाद हुआ था। इसी के बाद गोली मारी गई है।

दुकान की जगह तलाशने के लिए घर से निकला था…

घटना के संबंध में मृतक दीपक के पिता राजेश महतो ने बताया कि उनका बेटा ताजपुर में दुकान की जगह तलाश करने की बात कहकर शनिवार की सुबह घर से निकला था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। इसी बीच शनिवार की देर रात उन्हें घटना की सूचना मिली कि दीपक को किसी ने गोली मार दी है. इसके बाद परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे।

युवक को पहल की पिटाई और फिर मारी गोली…

परिजनों ने बताया कि घटनास्थल पर जब वे लोग पहुंचे तो जानकारी मिली कि दीपक कुछ लोगों के साथ ताश के पत्ते खेल रहा था। इसी दौरान विवाद हो गया था जिसके बाद हॉकी स्टिक एवं डंडे से दीपक की पिटाई कर दी गई। बाद में उसे गोली मार दी गई जिसके कारण उसकी मौत हो गई. घटना का सही कारण क्या है, वह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज…

इस पूरे मामले में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000