वाराणसी मेयर का अनोखा फरमान,दुर्गा पूजा पंडालों में होनी चाहिए पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीर

वाराणसी। इसी महीने 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र की तैयारियां देश में जोरों पर हैं। मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के लिए पंडाल भी बनाए जाने लगे हैं। देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी में भी नवरात्र को देखते हुए दुर्गा पूजा पंडालों को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। बैठकों का दौर भी जारी है। वाराणसी नगर निगम की एक बैठक के दौरान मेयर अशोक तिवारी ने दुर्गा पूजा पंडालों को अनोखा फरमान दिया है कि वे अपने पंडालों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर लगाएं। इसके पीछे तर्क दिया गया कि स्वच्छता मिशन की शुरुआत वाराणसी से ही हुई थी। इस बारे में खुद वाराणसी नगर निगम के पीआरओ ने जानकारी दी कि मेयर ने पूजा पंडालों पर पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीरें को लगाने के लिए कहा है। अब इस फरमान को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

बताते चलें कि वाराणसी नगर निगम अपने कारनामों से अक्सर सुर्खियों में रहता है। कभी नगर निगम का ऑफिसियल फेसबुक पेज को हैक कर पेज पर अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया जाता है तो कभी अपने अजीबोगरीब फरमान की वजह से।अब ऐसा दुर्गा पूजा शुरू होने के पहले हुआ है,जब वाराणसी नगर निगम के मेयर अशोक तिवारी ने निगम की सीमा में आने वाले सभी पूजा पंडालों को पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीर लगाने का फरमान दिया है। बताया गया कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता और स्वच्छता अभियान की शुरूआत वाराणसी से ही होने की वजह से ऐसा निर्णय लिया गया है।इस बार नगर निगम सबसे साफ-सुथरे और अच्छे पूजा पंडाल को बतौर इनाम 10 हजार रुपए भी देगा।

इस बारे में और जानकारी देते हुए वाराणसी नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इनाम राशि जीतने के लिए कई मानक तय किए गए हैं,जिसमें मेयर की तरफ से ये भी कहा गया है कि दुर्गा पूजा पंडालों पर पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीर लगाई जाए और स्वच्छ काशी और सुंदर काशी का संदेश भी लगाया जाए।

पीआरओ ने बताया कि इसके अलावा जो मानक तय किए गए हैं उसके तहत पंडालों में दर्शनार्थियों के लिए आने-जाने की उचित व्यवस्था हो, साफ-सफाई की उचित व्यवस्था हो, साथ ही वालंटियर का दर्शनार्थियों से अच्छा व्यवहार हो।इन्हीं मानकों के अनुसार दुर्गा पूजा पंडाल का चयन होगा।

पीआरओ ने बताया गया कि इस तरह की प्रतिस्पर्धा पहली बार नगर निगम कराने जा रहा है। पूजा पंडालों के लिए नगर निगम के जोनल अधिकारी की जवाबदेही होगी और पूजा पंडालों का निरीक्षण भी किया जाएगा। पूजा पंडालों में पेयजल, साफ-सफाई, सीवर और फॉगिंग सहित सारी व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000