पुलिस और तस्करों के बीच जबर्दस्त मुठभेड़, फायरिंग में 1 तस्कर की मौके पर ही हुई मौत

पाली। राजस्थान में एक बार फिर से तस्करों और पुलिस में जोरदार मुठभेड़ हो गई. इसमें एक तस्कर की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई है। पुलिस ने तस्करों से भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद किया बताया जा रहा है। मुठभेड़ की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पूरे मामले को संभालने के लिए पुलिस मुख्यालय से एडीजी क्राइम दिनेश एमएन को पाली भेजा गया है। वे पाली पहुंच गए हैं। तस्कर के शव स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखावाया गया है। पुलिस के अनुसार तस्करों से मुठभेड़ की घटना पाली जिले के खिंवाड़ा थाना इलाके में मंगलवार को अलसुबह हुई। उस समय राजसमंद पुलिस डोडा पोस्त की तस्करी करने वाले तस्करों को पीछा कर रही थी। 2 तस्कर इनावो कार में सवार बताए जा रहे हैं। उस दौरान तस्करों ने पीछा कर रही पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां दागी।

पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे…

इससे एक तस्कर पुलिस की गोलियों का शिकार हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन दूसरा तस्कर भागने में कामयाब हो गया. उसकी तलाश में जिलेभर में नाकाबंदी करवाई गई है. मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पाली पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंगला मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला मारे गए। तस्कर के शव को नाडोल अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने तस्करों की इनोवा गाड़ी को जब्त कर लिया है। उसमें भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद किया है।

बालोतरा में भी हुई पुलिस और तस्करों की मुठभेड़…

दूसरी तरफ पाली जिले की समीपवर्ती बालोतरा जिले के पचपदरा थाना इलाके में भी पुलिस और ड्रग्स तस्करों के बीच आज मुठभेड़ हो गई। यहां भी नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे तस्करों ने पुलिस पर अंधाधुध फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की. इससे तस्करों की गाड़ी स्कॉर्पियो का का टायर ब्रस्ट हो गया। उसके बावजूद तस्कर गाड़ी को लेकर भाग गए। तस्करों ने पंक्चर गाड़ी को करीब दस किलोमीटर तक दौड़ाया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर एक तस्कर को धरदबोचा. जबकि एक अन्य तस्कर भाग गया। उसकी तलाश में भी इलाके में कड़ी नाकाबंदी करवाई गई है। पुलिस ने इन तस्करों की गाड़ी से भी भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद किया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000