घटनास्थल पर मौके पर पुलिस लिखा पढ़ी करती हुई... छत्तीसगढ़ मामूली विवाद के चलते पति ने पत्नी की कर दी हत्या, वारदात के बाद शख्स ने फांसी लगाकर की आत्महत्या By Ramesh Tiwari Rajdar On Oct 25, 2023 317 धमतरी जिले के करेली बड़ी चौकी क्षेत्र के तहत ग्राम भेंडरी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक पति गिरधारी साहू पत्नी मीना साहू के साथ ससुराल आया हुआ था वहीं बीती रात पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर तैश में आकर पति ने पत्नी के सिर पर वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया। पत्नी की हत्या के बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया। अपराध 317 Share