‘हार के बाद कांग्रेस की असली पिक्चर दिखेगी’, रतलाम में चुनावी रैली में बोले पीएम नरेंद्र मोदी

रतलाम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रतलाम में शनिवार को दावा किया कि अब मध्य प्रदेश में इस पर चर्चा नहीं होगी कि कौन जीतेगा। अब चर्चा इस पर होगी कि भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलेगा या उससे कम। बता दें कि मध्य प्रदेश में एक चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा, जबकि तीन दिसंबर को वोटो की गिनती होगी।

कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी…

प्रधानमंत्री मोदी ने रतलाम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के विकास के लिए ठोस रोडमैप क्या होगा? इसकी कांग्रेस को जानकारी नहीं है। कांग्रेस इतनी दूर की नहीं सोच सकती है। कांग्रेस के नेता, कांग्रेस के डायलॉग और कांग्रेस घोषणाएं फिल्मी हैं। जब किरदार ही फिल्मी है तो सीन भी तो फिल्मी ही होगा। दिग्विजय और कमलनाथ का नाम लिए बिना प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां पर कांग्रेस के दो नेताओं के बीच कपड़े फाड़ने का कॉम्पिटिशन चल रहा है। अभी तो यह फिल्म का ट्रेलर है, यह लोग अपने-अपने चेलों को बताते हैं कि अगर एक बार हमें मौका मिल गया न तो उसके बाद यह खुद के तो फाड़ेंगे ही और आपके भी फाड़ेंगे।

चुनाव बाद कांग्रेस में सिर फुटव्वल होगी…

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तीन दिसंबर को भाजपा की जीत के बाद यहां कांग्रेस की असली फिल्म दिखेगी। कांग्रेस की असली सिर फुटव्वल होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अवसर देना बहुत बड़ा संकट होता है। उन्होंने कहा कि रतलाम की पहचान स्वाद के लिए है। रतलाम आए और रतलामी सेव नहीं खाया तो उसे रतलाम आया माना ही नहीं जाता। जब तीन दिसंबर को भाजपा सरकार की वापसी का जश्न मनेगा, तो लड्डू के साथ रतलामी सेव भी खूब खाया जाएगा।  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा के समर्थन में चल रही ये आंधी अद्भुत है, जो लोग दिल्ली में बैठकर गुणा भाग करते रहते हैं, आज उनका हिसाब बदल जाएगा। अब चर्चा ये नहीं होगी कि कौन जीतेगा, चर्चा ये होगी कि भाजपा दो तिहाई बहुमत लेगी या दो तिहाई बहुमत से कम रहेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000