अलाया अपार्टमेंट में विवाद के बाद व्यवसायी ने चाकू से गोदकर पत्नी को दी दर्दनाक मौत

लखनऊ। पेपर मिल कालोनी शिवाजीनगर में शनिवार देर रात व्यवसायी आदित्य कपूर का पत्नी शिवानी से विवाद हो गया। विवाद के बाद आदित्य ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपित आदित्य फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर महानगर के मुताबिक आदित्य शनिवार देर रात घर लौटे थे। दरवाजा खटखटा रहे थे। शिवानी ने दरवाजा देर से खोला था। इस बात को लेकर उनका शिवानी से विवाद हो गया। विवाद के दौरान आदित्य ने चाकू से शिवानी की पीठ और गर्दन पर कई वार किए। वह खून से लथपथ होकर ड्राइंग रूम में गिर गई। आदित्य भाग निकला। शोर शराबा सुनकर पड़ोसी निकले उन्होंने उनके रिश्तेदारों को सूचना दी। शिवानी को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। हत्या से सम्बंधित साक्ष्य जुटाए। इंस्पेक्टर ने बताया कि आदित्य का हजरतगंज में कपड़े का शोरूम था। कोरानाकाल में वह बंद हो गया था। अब अपने ही रिश्तेदारों के साथ मिलकर काम कर रहे थे। आदित्य की तलाश की जा रही है। घटना से सम्बंधित अन्य तथ्य भी जुटाए जा रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ में भीषण हादसा: सफाईकर्मियों से भरी पिकअप पलटी, 17 घायल, 8 की हालत गंभीर     |     यूपी विस उपचुनाव: फूलपुर पर क्यों अटकी कांग्रेस की सूई, प्रियंका की क्या बात मानेंगे अखिलेश     |     कभी गाड़ी पलटी गई, तो कभी बाइक, असद अहमद से लेकर विकास दुबे तक चर्चित एनकाउंटर पर एक नजर     |     अमेरिका का दावा, पूर्व रॉ अधिकारी ने रची सिख अलगाववादी पन्नू की हत्या की साजिश     |     ईरान की फायजा ने मुरादाबाद के दिवाकर से किया प्रेम विवाह, फायजा को भारत छोड़ने की धमकी, दोनों को जान का खतरा     |     यूपी रोडवेज बस चालकों को दिवाली तोहफा, नई वर्दी में नजर आएंगे ड्राइवर और कंडक्‍टर     |     पूर्व सभासद की नातिन का अपहरण, सिर कूचकर और गला काटकर हत्या     |     सवारियों से भरी बस शारदा नदी में गिरी, दो लोगों की मौके पर मौत, 22 घायल     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000