प्रॉपर्टी की लालच में भाई-भाभी ने मिल कर उतारा था मनीषा को मौत के घाट

मनीषा उर्फ मिनी की हत्या के मामले में दो बड़ी बातें सामने आईं हैं। पहली बात यह सामने आई कि मनीषा अपनी भाभी के प्रेम संबंध का विरोध करती थी, जिस वजह से शातिर भाभी ने अपने पति और प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की। इसके अलावा प्रॉपर्टी को लेकर भी हत्या किया जाना सामने आ रहा है। बताया गया कि करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी के लिए भाई ने साजिश रच कर बहन की हत्या को अंजाम दिया है। इस चर्चित घटना के बारे में आगे विस्तार से पढ़िए।

पुलिस ने मनीषा उर्फ मिनी की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतका की भाभी और भाई को गिरफ्तार किया है। उन दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। हालांकि अभी शातिर भाभी के प्रेमी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

हत्या में प्रयुक्त कार बरामद…

नोएडा के सदरपुर गांव के पूर्व प्रधान की पोती मनीषा उर्फ मिनी की हत्या में इस्तेमाल की गई कार को बरामद कर लिया गया। बताया गया कि मिनी की हत्या करने के बाद बागपत में सिसाना गांव के श्मशान घाट के समीप बृहस्पतिवार सुबह सूटकेस में बंद कर एक युवती का शव जला दिया गया था। वहीं, अधजला शव मिलने के बाद चौकीदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। इसमें मृतका की पहचान मनीषा उर्फ मिनी निवासी सदरपुर नोएडा के रूप में हुई थी। 

भाभी के प्रेम-प्रसंग का विरोध करती थी मनीषा…

पुलिस के अनुसार, मृतका मनीषा उर्फ मिनी की भाभी शिखा का पवन निवासी सिसाना के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसका पता मनीषा उर्फ मिनी को चल गया था। इसके बाद मनीषा ने गुपचुप तरीके से अपनी भाभी शिखा के फोन से वीडियो और चैट निकालकर अपने परिवार वालों को दिखाई थी। इसके बाद से मनीषा और उसकी भाभी के बीच अनबन रहने लगी थी।

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मनीषा की हत्या करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी के लालच में की गई थी। मनीषा और उसके भाई मनीष उर्फ विवेक चौहान के नाम करीब चार करोड़ रुपये की प्रोपर्टी है। उस प्रॉपर्टी को तभी बेचा जा सकता था, जब कागजों पर दोनों के हस्ताक्षर होते। मनीष के बार-बार कहने के बाद भी मनीषा प्रॉपर्टी के कागजों पर हस्ताक्षर नहीं करती थी और प्रॉपर्टी बेचने का विरोध करती थी। इसको लेकर मनीषा के भाई मनीष उर्फ विवेक ने अपनी पत्नी शिखा और पत्नी के प्रेमी पवन निवासी सिसाना के साथ मिलकर हत्या कर दी।

72 घंटे में खुलासा करने वाली टीम को इनाम मिला…

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने सिसाना गांव के जंगल में युवती का शव जलाया जाने की घटना का खुलासा करने के लिए चार टीमों को लगाया था। इसका 72 घंटे में खुलासा होने पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।

रिश्तेदार बोले, बच्चों को भी मां के साथ भेज दो…

मनीषा की हत्यारोपी शिखा और मनीष उर्फ विवेक चौहान की गिरफ्तारी के बाद रविवार को रिश्तेदार दो बच्चों को लेकर पहुंचे। जहां रिश्तेदारों ने हत्यारोपी पति-पत्नी के दो बच्चों के बार-बार रोने का हवाला देकर दोनों बच्चों को साथ भेजने के लिए कहने लगे। पुलिस के समझाने के बाद रिश्तेदार बच्चों को लेकर चले गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000