माफिया अतीक के गुर्गों ने मांगी 10 लाख की रंगदारी,जान से मारने की दी धमकी, एफआईआर दर्ज

बरेली। कुख्यात माफिया अतीक अहमद और उसके भाई माफिया अशरफ के मारे जाने के बाद भी आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इनके गुर्गे लोगों को धमकाने और रंगदारी मांगने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला बरेली का है। जहां जेल में बंद माफिया अशरफ के साले सद्दाम के पार्टनर आरिफ ने दस लाख रूपए की रंगदारी मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसटीएफ ने माफिया सद्दाम को बीते माह दिल्ली से गिरफ्तार किया था।जेल में बंद रहने के बाद भी सद्दाम के साथी लोगों को धमकाने का काम कर रहे हैं। सद्दाम के पार्टनर ने सुभाष नगर के नेकपुर के रहने वाले काशीनाथ से 10 लाख की रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में आईजी के आदेश पर बारादरी थाने में फाहम लॉन के मालिक आरिफ समेत 6 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज हुई है।

पीड़ित काशीनाथ ने बताया कि उन्होंने 24 फरवरी 2023 को नवादा शेखान के रहने वाले श्यामलाल से जमीन का सौदा किया था। एक अक्टूबर को उन्होंने प्लॉट की साफ-सफाई कराई और ताला डाल दिया। अगले दिन दो अक्टूबर को अपने प्लॉट पर निर्माण शुरू करने पहुंचे। इस दौरान आरिफ अपने गुर्गों के साथ आ धमका। उसने धमकी दी कि वह माफिया अशरफ के साले सद्दाम के साथ कॉलोनी में पार्टनर है। उसका सारा काम वही देख रहा है।सद्दाम की धमकी देकर 10 लाख की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी। काशीनाथ ने बताया कि मामले की शिकायत बारादरी थाना पुलिस से की गई थी, लेकिन थाना पुलिस की सद्दाम के पार्टनर से साठगांठ के चलते सुनवाई नहीं हो सकी।

काशीनाथ ने बताया कि गुरुवार को मामले की शिकायत आईजी डॉ राकेश सिंह से की।इसके बाद आईजी ने मामले को गंभीरता से लिया और उनके आदेश पर थाना बारादरी में फाहम लॉन के मालिक मोहम्मद आरिफ, उसके बेटे मोहम्मद फारिक, फाहम लॉन के मैनेजर धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी, अवैध कब्जा करने और रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। काशीनाथ ने बताया कि आरिफ ने फर्जी बैनामा और दान पत्र तैयार कराकर अपने बेटों के नाम रजिस्ट्री करवा दी।जबकि उन्होंने जिस काश्तकार से जमीन की रजिस्ट्री कराई वह अपने हिस्से की जमीन पहले ही बेच चुका है।अब हमको भूमाफियाओं से जान का खतरा भी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000