सुब्रत राय ने मुंबई में ली अंतिम सांस,आज तीन बजे लखनऊ आएगा पार्थिव शरीर,कल होगा अंतिम संस्कार

लखनऊ। सहारा श्री सुब्रत राय का मुंबई के एक अस्पताल में मंगलवार की रात निधन हो गया। 75 वर्षीय सुब्रत राय की मृत्यु की वजह कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट बताई गई है। बीते कुछ महीनों से सुब्रत राय इलाज चल रहा था। सुब्रत राय का पार्थिव शरीर लखनऊ आएगा।लखनऊ में ही उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी। वह कई तरह की बीमारियों से ग्रसित थे। मुंबई के निजी अस्पताल में बीते कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था। सहारा समूह की तरफ से जारी प्रेस नोट में उनकी मौत की वजह कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट बताई गई है। इसके अलावा सहारा श्री हाइपर टेंशन और बीपी के मरीज भी बताए गए हैं।

तीन बजे लखनऊ पहुंचेगा पार्थिव शरीर…

सुब्रत राय का पार्थिव शरीर विशेष विमान से लगभग साढ़े तीन बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेगा। लगभग शाम पांच बजे पार्थिव शरीर गोमती नगर स्थित सहारा सिटी में लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा। सहारा समूह से जुड़े हुए गुलाम जीशान ने बताया कि कल सुबह तक शव लोगों के दर्शन के लिए वहां रखा जाएगा। ऐसी उम्मीद है कि सहारा समूह से जुड़े हुए देश भर के कर्मचारी बड़ी संख्या में वहां पहुंच सकते हैं।गुरुवार को गोमती नगर के बैकुंठ धाम में सहारा श्री का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार का समय कल ही तय किया जाएगा।

बन रही है फिल्म…

सुब्रत राय की जिंदगी पर निर्माता संदीप सिंह और जयंतीलाल गड़ा फिल्म बनाने जा रहे थे। उन्होंने अपनी नई फिल्म सहारा श्री का ऐलान किया था। जो सहारा इंडिया परिवार के संस्थापक के जीवन पर आधारित एक बायोपिक है। इस ऐलान के साथ सुदीप्तो सेन, संदीप सिंह और जयंतीलाल गड़ा ने सहारा श्री का मोशन पोस्टर भी रिलीज किया है।

बिहार के अररिया में हुआ जन्म,गोरखपुर में शुरू किया कारोबार…

सुब्रत राय का जन्म 10 जून 1948 को बिहार के अररिया जिले में हुआ था।कोलकाता के होली चाइल्ड स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। इसके बाद सुब्रत राय ने गोरखपुर के राजकीय तकनीकी संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। सुब्रत राय ने वर्ष 1978 में गोरखपुर से अपना कारोबार शुरू किया।

सुब्रत राय पर चल रहा था पटना हाईकोर्ट में मामला…

पटना हाईकोर्ट में सहारा इंडिया के खिलाफ लोगों के पैसों का कई सालों से भुगतान नहीं करने का एक मामला चल रहा है। लोगों ने ये पैसे कंपनी की कई स्कीमों में लगाए थे, लेकिन बाद में सुब्रत राय को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई थी।सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल पटना हाईकोर्ट के गिरफ्तारी के आदेश पर तत्काल सुनवाई करते हुए रोक लगा दी थी।

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था ये आदेश…

अदालत ने सुब्रत राय के खिलाफ आगे किसी तरह की कार्रवाई को लेकर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। इस मामले में सुब्रत राय जमानत पर बाहर थे। वहीं निवेशकों के पैसे लौटाने को लेकर सुब्रत राय ने सेबी के पास रकम जमा कर देने का दावा किया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000