400 में सिलेंडर, 12वीं पास को मुफ्त स्कूटी; बीजेपी के संकल्प पत्र में वादों की भरमार

जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने 15 नवंबर को संकल्प पत्र जारी किया. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह संकल्प पत्र जारी किया. इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद थीं. बीजेपी ने इस संकल्प पत्र में जनता से कई वादे किए हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हर जिले में महिला थाना खुलेगा. हर जिले में एंटी रोमियो स्क्वायड बनाया जाएगा. बच्ची के पैदा होने पर उसे सेविंग बॉन्ड दिया जाएगा. बीजेपी सरकार बनने पर सीएम फ्री स्कूटी और लखपति योजना लाएंगे. इसी तरह गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर 450 रुपये में दिया जाएगा. इसके अलावा भ्रष्टाचार को लेकर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई जाएगी. 5 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा. सरकार बनने पर पांच साल में ढाई लाख सरकारी नौकरी देंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि संकल्प पत्र अन्य पार्टियों के लिए औपचारिकता है.

लेकिन, बीजेपी के लिए यह विकास का रोडमैप है. जो हमने कहा था वह किया, लेकिन जो नहीं कहा था वो भी किया. कांग्रेस पांच साल में पांच बातों के लिए जानी गई. कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार, महिला अपराध, किसानों का तिरस्कार, पेपरलीक, गरीब और पिछड़ों के साथ अत्याचार, वृद्धा पेंशन योजना में 450 करोड़ रुपये का घोटाला, जल जीवन मिशन में घोटाला हुआ. रेप में राजस्थान नंबर-1 है. कर्ज माफी में कांग्रेस ने वादा खिलाफी की. सीएम अशोक गहलोत के भाई ने फर्टिलाइजर में घपला किया. एसटी-एससी के खिलाफ राज्य में उत्पीड़न हुआ. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य की भरपूर मदद की. गहलोत सरकार ने बीजेपी के कामों में रुकावट डाली. केंद्र सरकार ने प्रदेश को 23 मेडीकल कॉलेज दिए. हम डबल इंजन की सरकार चाहते हैं. यहां तुष्टिकरण, पेपरलीक वाली सरकार है. हमारा संकल्प पत्र विकास, सशक्तिकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित है.

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000