दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के पास से छात्रा का अपहरण, CCTV फुटेज हुआ वायरल

ग्वालियर शहर में सोमवार को फिर एक सनसनीखेज घटना हुई है। इस वारदात में एक बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश युवक ई रिक्शे से जा रही एक एक युवती को जबरन उठाकर ले गए। यह घटना सबसे पॉश इलाका झांसी रोड़ पर सबसे व्यस्त इलाके में हुई। यह घटना पैट्रोल पम्प के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। चश्मदीद गवाहों के अनुसार लगभग साढ़े नौ बजे लड़की लहार से आकर बस से उतरी थी और ई रिक्शे में बैठकर कहीं जाने की कोशिश कर रही थी, तभी अचानक तेज स्पीड ने एक बाइक पर सवार होकर दो हथियारबंद युवक पहुंचे, जो नकाब लगाए हुए थे। उन्होंने लड़की पर झपट्टा मारा और उसे उठाया और बाइक पर बीच मे दबा लिया और तेज गति से बाइक चलाते हुए भाग निकले। बताया गया है कि अगवा की गई लड़की भिंड जिले के लहार की रहने वाली है और वहीं से आई थी। कुछ का कहना है कि वह बस से उतरी थी जबकि कुछ का कहना है कि वह पैदल आई और जैसे ही उसने ई रिक्शे पर बैठने की कोशिश की तभी पीछे से आये बदमाशों ने उसे उठाया और बाइक पर बीच मे दबाकर भाग निकले। वह गवलियर में रहकर बीए की पढ़ाई कर रही है।

दिनदहाड़े और व्यस्त इलाके में हुई लड़की के अपहरण की यह पूरी घटना सामने ही स्थित एक पैट्रोल पम्प पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल चैकिंग और नाकाबंदी शुरू की और फुटेज के सहारे अपराधियो तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नही लग सका है। इलाके में फैला दहशत का माहौल  घटनास्थल के आसपास सबसे पॉश इलाके की कॉलोनियां हैं और आसपास कॉलेज भी है। साथ ही यह मुख्य मार्ग होने के कारण इस पर आबाजाही बहुत होती है। लिहाजा यहां दिनदहाड़े हुई इस घटना से हड़कंप मच गया और दहशत का माहौल हो गया है। ग्वालियर के एसपी राजेंश सिंह चन्देल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ये सोमवार सुबह की घटना है। उन्होंने बताया कि परिजनों से बात हुई है और ये लोग मूलत: भिंड के रहने वाले हैं, वहां से ही आए थे और बस स्टैंड पर उतरे, फिर ये दो लड़के मोटरसाइकल पर सवार होकर आए और लड़की को जबरन उठा कर ले गए। ग्वालियर के एसपी ने बताया कि लड़की के घर वालों का शंका एक लड़के पर है। जो कुछ दिन पहले उनके गांव में एक लड़का प्रेम प्रसंग के चलते उनके यहां आया था, जो पहले भी इस तरह का प्रयास किया था। उस पर भी कोई कोई मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी ने बताया की हम लोग इस मामले पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश करवा रहे हैं। बहुत जल्द ही इनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000