दुष्कर्म पीड़िता की कुल्हाड़ी मारकर खौफनाक तरीके से की गई हत्या, 6 महीने पर जेल से छूटकर आया था हत्यारा

कौशांबी। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के ढेरहा गांव में सोमवार की शाम सरेराह एक युवक ने युवती को कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दिया है। युवती अपनी भाभी के साथ खेत की तरफ जा रही थी। हत्याकर आरोपी युवक सहित उसके परिवार के सभी सदस्य मौके से फरार हो गए हैं। करीब 15 दिन पहले युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने के आरोप में आरोपी का भाई जेल से छूट कर आया था, जिसकी रंजिश में हत्या किए जाने की बात सामने आई है। घटना की जानकारी पर पहुंचे सीओ सदर व स्थानीय पुलिस ने मौका मुआयना कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत ढेरहा निवासी दादू निषाद जो मेहनत मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी बेटी सालिनी (18) जो सोमवार की शाम 5 बजे अपनी भाभी के साथ खेतों की ओर जा रही थी। जैसे ही वह दोंनो घर के पास से गुजरी तभी कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे आरोपी युवक अशोक कुमार ने एक के बाद एक कई वार कर युवती सालिनी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे मौके पर ही युवती की मौत हो गई। भाभी के शोरगुल मचाने पर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते आरोपी भाग गया।

6 महीने पहले जेल से छूट था हत्यारा…

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का भाई पवन कुमार युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने के आरोप में जेल गया था। 15 दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था। जबकि हमलावर आरोपी 6 महीने पहले हत्या के आरोप में जेल से छूट कर आया था। सूचना पर सीओ मंझनपुर अभिषेक सिंह और महेवाघाट थानाध्यक्ष रजनी कांत राजपूत सहित पुलिस टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया।

जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी…

दूसरी तरफ घटना के बाद आरोपी के परिजन भी घर में ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।क्षेत्राधिकारी मंझनपुर अभिषेक सिंह ने बताया आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000