अवैध खनन रोकने गए पटवारी की ट्रैक्टर से कुचलकर की गई हत्या, माफिया के इशारे पर ड्राइवर ने किया ऐसा कांड

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल में खनन माफियाओं के बीच पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। यहां रेत का अवैध खनन इस कदर हावी हो चुका है कि उसके आगे इंसान की जान की कोई कीमत नहीं है। ताजा मामला शनिवार रात का है, जहां एक पटवारी की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई है। पटवारी अवैध खनन को रोकने के लिए गया था, जिसकी कीमत उसे जान देकर चुकानी पड़ी। पटवारी की पहचान प्रशन्य सिंह के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला…

शनिवार देर रात शहडोल जिले के ब्योहरी में पदस्थ पटवारी प्रशन्य सिंह जजो सोन नदी में हो रहे अवैध खनन को रोकने गए थे। उन्हें रेत माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचल दिया। इससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पटवारी, शहडोल के ब्यौहारी तहसील के गोपालपुर के पास रेत माफियाओं द्वारा रेत खनन की सूचना पर अपने तीन साथियों के साथ उसे रुकवाने गए थे। जैसे ही पटवारी घाट पर पहुंचे तो देखा कि रेत खनन जारी है। इस दौरान पटवारी ने एक ट्रैक्टर को रोक लिया लेकिन माफिया के इशारे पर ड्राइवर ने पटवारी के ऊपर अचानक ट्रैक्टर चढ़ा दिया और फरार हो गया।

रातभर घाट पर ही पड़ा रहा शव 

ट्रैक्टर चालक तो फरार हो गया लेकिन पटवारी का शव रातभर सोन घाट पर ही पड़ा रहा। घटना के बाद मौके पर मौजूद वाहन चालक भी फरार हो गए। पटवारी के साथ गए कर्मचारियों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी, जिसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राईवर को गिरफतार कर लिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000