गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या के बाद जेलों में अलर्ट, जेपी कारागार में प्रशासन ने मारा छापा, कई सामान हुआ बरामद

हजारीबाग। धनबाद जेल में कुख्यात अमन सिंह की हत्या के बाद राज्य के सभी जेलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके मद्देनजर सोमवार को जिला प्रशासन ने जेपी कारा का औचक निरीक्षण किया है। प्रशासन की 12 टीमों ने हिस्सा लिया। छापेमारी में लगभग 10 मीटर का एक रस्सी, 1 पेन ड्राइव, खैनी का पैकेट, छड़ का दुकड़ा व चाकू, चम्मच आदि सामान बरामद किया गया है।

बरामद किए गए सामान…

छापेमारी का नेतृत्व उपायुक्त नैंसी सहाय व पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे की संयुक्त रुप से की है। टीम में सदर एसडीएम विधा भूषण कुमार समेत 12 दंडाधिकारी औचक निरीक्षण की कार्रवाई में मौजूद रहे। दिन 12 बजे से छापेमारी तीन बजे तक चली। इस औचक निरीक्षण की कार्रवाई में जिला प्रशासन की टीम ने केंद्रीय कारागार के अस्पताल, कैंटीन, बैरक और अन्य जगहों का निरीक्षण किया।

जिला प्रशासन की लगातार छापेमारी जारी…

हालांकि, जेपी जेल में जिला प्रशासन की लगातार छापेमारी अभियान चलता आ रहा है। पिछले छह महीने में ऐसी कोई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद नहीं की जा सकी है। इसके बावजूद उपायुक्त ने सभी अफसरों को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया है। ऐसे में हर एक आने-जाने वाले व्यक्ति की बारीकी से जांच की जा रही है। छापेमारी दल में एसडीपीओ सदर के अलावा प्रशिक्षु डीएसपी व अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

रविवार को जेल में हुई थी कुख्यात गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या…

दरअसल, रविवार को यूपी के कुख्यात गैंगस्टर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद सरकार हरकत में आ गई है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। वहीं, इस मामले को गंभीरता से लेते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने भी संज्ञान लिया है और राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। वहीं, जेल आईजी को ऑनलाइन उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000