भारतीय वायुसेना का ट्रेनी विमान हुआ क्रैश, दो पायलट की हुई मौत

नई दिल्ली। सोमवार 4 दिसंबर की सुबह तेलंगाना के मेडक जिले में भारतीय वायु सेना का एक प्रशिक्षु विमान क्रैश कर गया है। रिपोर्ट्स की मानें, तो इस विमान में दो अधिकारी सवार थे और इन दोनों की मौत हो गई है। यह हादसा सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो ट्रेनिंग के दौरान ही इस विमान का क्रैश हुआ है। इस बात की जानकारी खुद भारतीय वायु सेना की ओर से दी गई है।

सुबह 8 बजकर 55 मिनट  पर आई क्रैश की खबर…

भारतीय वायु सेना (IAF) की मानें, तो प्लेन में मौजूद दोनों पायलट में एक ट्रेनर थे, जो नए कैडेट को प्लेन उड़ाना सिखा रहे थे। इसी कड़ी में सोमवार की सुबह डिंडिगुल के IAF एकेडमी से विमान ने उड़ान भरी और 8 बजकर 55 मिनट  पर इसके क्रैश की खबर आई। रिपोर्ट्स की मानें, तो क्रैश के कुछ मिनटों में प्लेन जलकर राख हो गया।

पिछले आठ महीनों में तीसरा प्लेन एक्सीडेंट…

बता दें कि बीते आठ महीनों में यह तीसरी बार भारतीय वायु सेना का प्लेन एक्सीडेंट है. इससे पहले जून में IAF का एक किरण ट्रेनर विमान कर्नाटक के चामराजनगर में क्रैश हो गया था, हालांकि, इस दौरान जेट में मौजूद दोनों पायलट ने पैराशूट के इस्तेमाल से अपनी जान बचा ली थी। वहीं, मई महीने में भारत का लड़ाकू विमान मिग-21 राजस्थान के हनुमानगढ़ में क्रैश हो गया था।

विमान में अचानक आई थी खराबी…

इस दौरान विमान में मौजूद तीन लोगों की मौत हो गई थी। रिपोर्ट्स की मानें, तो इस विमान ने सूरतगढ़ वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरी थी. इसके बाद अचानक विमान में खराबी आ गई थी। इसी खराबी की वजह से विमान क्रैश कर गया था, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें, तो विमान के पायलट को सूरतगढ़ बेस से लगभग 25 किलोमीटर उत्तर पूर्व में बरामद किया गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000