पेड़ काटने को लेकर युवक की गोली मारकर की गई हत्या, तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल

उत्तरप्रदेश के बिजनौर में पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने कथित तौर पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके परिवार के तीन लोगों को घायल कर दिया। रविवार की दोपहर खेत में तार की बाड़ लगाने और पेड़ काटने का गांव के व्यक्ति ने विरोध किया था। आरोपी पक्ष बाड़ लगाने का विरोध कर रहा था। जब विरोध के बावजूद बाड़ लगाई गई तो गुस्साए आरोपियों ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी। 

पेड़ काटने को लेकर लगाने को लेकर विवाद… 

बिजनौर थाना बढ़ापुर थाना अंतर्गत युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में बढ़ापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुमित राठी ने बताया कि रविवार दोपहर थाना क्षेत्र के गांव कुआं खेड़ा में भूपेन्द्र अपने खेत की सीमा पर तार की बाड़ लगवा रहा था। तभी गुरदीप और उसके परिजन वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों का कुछ पेड़ों को लेकर दावा है कि वे उनके खेत में हैं इसलिए उन्हें वहीं काटेंगे। उन्होंने तारबंदी (बाड़ लगाने) का विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर बहस हो गई। जिस पर आरोपी भूपेंद्र ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। गोलीकांड में गुरदीप के पुत्र गोविंद (23) की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि गुरदीप, उसकी पत्नी बीरो और पुत्र अमरीक गंभीर रूप से घायल हो गये।

मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस…

राठी ने बताया कि तीनों लोगों को गंभीर हालत में अफजलगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां घायलों उपचार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000