दिनदहाड़े छात्रा की हत्या; मनचले ने लड़की की कनपटी में सटाकर मारी गोली, मौके पर हुई मौत

पटना। बिहार में अपराधियों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं। राजधानी पटना के मसौढ़ी में सोमवार की सुबह एक छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की ये घटना थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई है। मसौढ़ी के मनीचक मोड़ के पास एक मनचले युवक ने कोचिंग जा रही छात्रा को निशाना बनाते हुए गोली मार दी। गोली छात्रा की कनपटी में सटाकर मारी गई। गोली लगते ही छात्रा जमीन पर गिर पड़ी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

गांव से कोचिंग के लिए आती थी लड़की…

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान नदवां चपौर काजीचक के रहने वाले कमलेश कुमार की 17 साल की बेटी अनामिका के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अनामिका हर दिन की तरह अपने गांव से मसौढ़ी कोचिंग के लिए आती थी। आज रास्ते में ही उसकी गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद मसौढ़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अनामिका को उठाकर अनुमंडल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चला है।

गोली मारने के बाद युवक फरार…

बताया जाता है कि हत्या करने वाला युवक गोली मारने के बाद पटेल नगर की तरफ फरार हो गया। पुलिस घटनास्थल की जांच करने के साथ-साथ पटेल नगर इलाके की भी घेराबंदी कर दी है। मसौढ़ी में लगातार हो रही वारदात के बाद देखना यह होगा कि इस घटना में पुलिस अपराधियों को कब तक पकड़ पाती है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों को भी खबर दिया है।

हत्या की वजह का पता नहीं चला एएसआई…

इस मामले पर मसौढ़ी थाना के एएसआई मदन कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे क्या वजह है, इसका जांच के बाद पता चल पाएगा। मृतक लड़की की पहचान हो गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000