होटल कारोबारी और उसकी गर्लफ्रेंड की हत्या का खुला राज, सहेली और उसके पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को हुए डबल मर्डर की गुत्थी सनसनीखेज तरीके से सुलझाने का दावा पुलिस ने किया है। ये हत्या अवैध संबंध को लेकर की गई थी और हत्या का आरोप उसी महिला की सहेली के पति पर है जिसकी होटल कारोबारी के साथ हत्या की गई थी। पुलिस का खुलासा है कि इस हत्या में महिला की सहेली और उसका पति ही कत्ल की वारदात का आरोपी निकला। खुलासा हुआ है कि होटल कारोबारी रवि ठाकुर और उसकी प्रेमिका सरिता ठाकुर की धारदार हथियारों से गोदकर हत्या की गई थी। एडिश्नल पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार शर्मा के मुताबिक इस सिलसिले में आरोपी दंपत्ति ममता और नितिन पवार को रविवार को गिरफ्तार किया गया है।

नग्न अवस्था में मिले थे दोनों शव…

एडिश्नर पुलिस कमिश्नर के मुताबिक 42 साल के रवि ठाकुर और 38 साल की सरिता ठाकुर की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी। दोनों के ही शव बेलिबास हालत में पाए गए थे। सबसे हैरानी की बात ये थी कि वारदात के बाद कातिलों ने कमरे के बाहर से ही बंद कर दिया था।  शाम को जब मरने वाली सरिता ठाकुर की बेटी घर पहुँची तो उसे खून से सनी लाशें मिलीं। पुलिस के मुताबिक कमरे में जो निशान मिले उससे ये खुलासा होता है कि मरने से पहले सरिता ठाकुर और रवि ठाकुर का हत्यारों के साथ जमकर संघर्ष हुआ था। 

अवैध संबंध और हत्या की वारदात…

पुलिस की तफ्तीश के मुताबिक सरिता ठाकुर ने ही होटल के मालिक से ममता को मिलवाया था और उसके बाद ही रवि ठाकुर और ममता के बीच अनैतिक संबंध कायम हो गए थे। इस बात की खबर जब ममता के पति नितिन को लगी तो दोनों के बीच जमकर झगड़ा होने लगा।  ऐसा भी खुलासा हुआ है कि रवि ठाकुर के पास ममता के कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो थे जिसकी खबर नितिन को भी लग गई थी। और वही तस्वीरें उनके बीच ताल्लुकात को कायम रखने की वजह थीं। 

आला ए क़त्ल बरामद…

इसके बाद नितिन ने अपनी साजिश में ममता को भी मिलाया और बड़ी ही चाल से रवि ठाकुर को सरिता के घर बुलवाया। वहां ममता और नितिन ने पहले सरिता की हत्या की और बाद में दोनों ने ही मिलकर रवि की हत्या कर दी।  पुलिस के मुताबिक जांच में वो तलवार और चाकू भी बरामद कर लिया गया जिससे हत्या की वारदात अंजाम दी गई थी।  जिस महिला की हत्या हुई वो अपने बेटे और बेटी के साथ किराए के घर में रह रही थी। इस वारदात की इत्तेला मिलने के बाद सरिता के पति भी मौके पर पहुँच गए और अब पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000