कांग्रेस के वे 5 नेता जिन्हें जीतू पटवारी के अध्यक्ष बनने से लगा बड़ा झटका, दो हैं सबसे खास

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने बड़ा बदलाव किया है। कांग्रेस ने युवा नेतृत्व को कमान सौंपी है। जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस ने यह मैसेज दिया है कि पार्टी में अब किसी नेता पुत्र की जगह ऐसे कार्यकर्ता को प्रमोट किया जाएगा जिसकी जमीन पकड़ मजबूत है। जीतू पटवारी, राहुल गांधी की पसंद हैं और करीबी नेता हैं। जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस ने पांच बड़े नेताओं को झटका दिया है। आइए जानते हैं कौन-कौन से हैं वे पांच नेता।

अजय सिंह…

 

अजय सिंह विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस के बड़े नेता हैं। पूर्व सीएम और कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे अर्जुन सिंह के बेटे हैं। अजय सिंह को दिग्विजय सिंह का करीबी माना जाता है। उनका नाम नेता प्रतिपक्ष की रेस में थे लेकिन राहुल गांधी ने युवा नेताओं को मौका दिया।

नकुलनाथ….

 

विधानसभा चुनाव के दौरान नकुलनाथ काफी एक्टिव थे। अभी छिंदवाड़ा से सांसद हैं। पिता कमलनाथ के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उनका कद बढ़ा था लेकिन अब जीतू पटवारी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से नकुलनाथ के लिए मुश्किलें हो सकती हैं। नकुलनाथ, एमपी में खुद को प्रोजेक्ट करने में लगे हुए थे।

जयवर्धन सिंह….

 

राघौगढ़ विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। जयवर्धन सिंह, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान ग्वालियर-चंबल इलाके में बहुत ज्यादा एक्टिव थे। जीतू पटवारी के आने के बाद से उनका दबदबा कम हो सकता है।

 

अरुण यादव….

 

लंबे समय से पद का इंतजार कर रहे अरुण यादव को बड़ा झटका लगा है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में हार के बाद माना जा रहा था कि अरुण यादव अध्यक्ष बन सकते हैं लेकिन कांग्रेस ने जीतू पटवारी को मौका दिया है। अरुण यादव के पास फिलहाल पार्टी में कोई पद नहीं हैं। वह, सीनियर कांग्रेस लीडर सुभाष यादव के बेटे हैं।

विक्रांत भूरिया….

 

झाबुआ विधानसभा सीट से विधायक विक्रांत भूरिया को भी बड़ा झटका लगा है। विक्रांत भूरिया के पिता कांतिलाल भूरिया, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के करीबी हैं। दिग्विजय सिंह के कारण ही इस बार विक्रांत को टिकट मिला था लेकिन अब जीतू पटवारी के आने से मध्यप्रदेश की सियासत में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। जीतू पटवारी, कमलनाथ और दिग्विजय खेमे के नहीं हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000