गाजियाबाद में 8 माह बाद कोरोना की एंट्री, भाजपा पार्षद हुए कोरोना संक्रमित,परिवार के सदस्यों की भी होगी जांच

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कोरोना ने एंट्री की है। भारतीय जनता पार्टी के सभासद अमित त्यागी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। गाजियाबाद में कोरोना ने लगभग आठ महीने बाद एंट्री की है।गौरतलब है कि देश के विभिन्न इलाकों में कोरोना के मामले एक बार फिर सामने आने लगे हैं। विदेशों में भी कोरोना के कई नए मामले सामने आने के बाद एक बार फिर इसके बढ़ने के आसार नजर आने लगे हैं।

शास्त्री नगर से भाजपा सभासद अमित त्यागी को खांसी और सर्दी की हल्की शिकायत थी।बीते दिनों आरटीपीसीआर टेस्ट हुआ था। 20 दिसंबर को जब रिपोर्ट आई तो वह कोरोना संक्रमित पाए गए। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।

भाजपा सभासद अमित त्यागी बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है व घर पर ही उपचार शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जांच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है।

बता दें कि भाजपा सभासद अमित त्यागी गाजियाबाद के शास्त्री नगर में रहते हैं। गाजियाबाद में कोरोना का केस मिलने से हड़कंप मच गया। अब अमित त्यागी के परिवार के सदस्यों की भी जांच की जाएगी। अमित त्यागी के परिवार के सदस्यों की दुबई की ट्रेवल हिस्ट्री है। स्वास्थ्य विभाग सैंपल लेकर जीनोम सिक्वेंसिंग करवाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000