आतंकियों की कायराना हरकत, मस्जिद में अजान देने गए रिटायर्ड एसएसपी की गोली मारकर की हत्या

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक रिटायर्ड एसएसपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। संदिग्ध आतंकी गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए। आतंकियों ने मस्जिद पर गोलीबारी भी की है। पिछले कुछ दिनों में आतंकियों की कायरना हरकत बढ़ती ही जा रही है। पूंछ में सेना के वाहन पर छिपकर हमला करने के बाद अब उन्होंने रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर बताया है कि आतंकियों ने गांटमुला, शीरी बारामूला के रहने वाले मोहम्मद शफी के ऊपर हमला किया। रिटायर्ड एसएसपी के ऊपर गोलियां बरसाई गईं। उनके ऊपर ये हमला उस वक्त हुआ, जब वह मस्जिद में अजान दे रहे थे। गोली लगने की वजह से उनकी जान चली गई। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि पूरे इलाके को घेर लिया गया है। लोगों से इस इलाके से दूर रहने को कहा गया है। और मामले की जांच की जा रही है।

पुंछ में सेना के वाहनों पर आतंकी हमला…

वहीं, पिछले कुछ हफ्तों में जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार को केंद्र शासित प्रदेश के पुंछ जिले में सेना के जवानों को एक घेराबंदी और तलाशी अभियान स्थल पर ले जा रहे वाहनों पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया। आतंकियों की इस कायराना हरकत में सेना के पांच जवान शहीद हो गए, जबकि तीन जवान घायल हो गए। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कुछ सैनिकों के हथियारों को भी लूट लिया गया।

तीन लोगों की संदिग्ध मौत…

दूसरी ओर, पुंछ में हुए आतंकी हमले को लेकर पूछताछ के लिए लाए गए तीन लोगों की मौत पर बवाल खड़ा हो गया है। सेना ने पूछताछ के लिए जिन तीन लोगों को बुलाया था, उनकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी सामने आए, जिनमें संदिग्धों को प्रताड़ित करते हुए दिखाया गया। वीडियो सामने आने के बाद से ही लोगों में काफी नाराजगी है। अभी तक इस मामले पर सेना और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है। हालांकि, एहतियात के तौर पर पुंछ और राजौरी जिलों में मोबाइल इंटरनेट सर्विस को बंद कर दिया। अफवाहों को फैलने से रोकने और उपद्रवी तत्वों को कानून व्यवस्था में बाधा डालने से रोकने के लिए ऐसा किया गया है। शांति बनाए रखने के लिए जिलों के संवेदनशील इलाकों में अर्धसैनिक बलों को तैनात भी कर दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000