राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा का ऐलान, नए साल से 450 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, खुशी से झूमेंगे लाखो से अधिक परिवार

राजस्थान में बीजेपी ने चुनावी वादा पूरा करते हुए 1 जनवरी 2024 से उज्जवला गैस सिलेंडर 450 रुपये में देने की घोषणा कर दी है। प्रदेश में अभी तक ये सिलेंडर 500 रुपये में दिए जा रहे थे। बुधवार को टोंक में विकसति भारत संकल्प यात्रा के शिवार में शामिल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि संकल्प पत्र के वादे के तहत योजना प्रदेश में लागू की जाएगी। दरअसल, राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी के संकल्प पत्र में तमाम वादों में उज्जवला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेंडर 450 रुपये में देने भी शामिल था। पार्टी ने घोषणा पत्र में शामिल सभी वादों को मोदी की गारंटी के तौर पर प्रचारित किया था। अब इसी को पूरा करते हुए बीजेपी ने उज्जवला योजना के लाभार्थियों के लिए ये घोषणा की है।

राजस्थान में बीजेपी ने किए हैं वादे…

– उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा।

– पांच साल में ढाई लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा।

– किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली रकम को बढ़ाकर 12,000 रुपये करने का वादा।

– हर जिले में एक महिला थाना, हर पुलिस स्टेशन में महिला डेस्क और एंटी एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया जाएगा।

– 12वीं के परीक्षा पास करने वाली मेधावी लड़कियों को स्कूटी देने का वादा।

 – गरीब परिवार की लड़कियों की केजी से लेकर पीजी तक की पढ़ाई फ्री होगी।

500 रुपये में सिलेंडर दे रही थी गहलोत सरकार…

बता दें कि पूर्व की अशोक गहलोत सरकार ने अप्रैल 2023 में उज्जवला योजना के तहत 500 रुपये में गैस सिलेंडर देना शुरू किया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 22 दिसंबर 2022 को लोगों से सस्ता गैस सिलेंडर देने का वादा किया था। जिसे उन्होंने अप्रैल 2023 में पूरा किया था। इस कदम को राज्य के विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा कदम माना जा रहा था। हालांकि इसका तोड़ निकालते हुए बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में 450 रुपये में सिलेंडर देने का वादा कर दिया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000