टीएमसी के मुर्शिदाबाद जिला महासचिव की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के मुर्शिदाबाद जिले के महासचिव सत्येन चौधरी की रविवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। सत्येन चौधरी कभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी के करीबी और विश्‍वासपात्र रहे थे। बाद में वह टीएमसी में शामिल हो गए थे। रविवार को मुर्शिदाबाद के भरतपुर में एक निर्माणाधीन इमारत के सामने जब वह अपने करीबी सहयोगियों के साथ बैठे थे, तभी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक दो बाइकों पर तीन बदमाश वहां पहुंचे। बदमाशों ने चौधरी को नजदीक से गोली मारी और मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ चौधरी को तत्काल इलाज के लिए मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। सूत्रों का कहना है कि हत्या के पीछे सत्तारूढ़ दल में अंदरूनी कलह संभावित कारण है। दरअसल, बीते कुछ समय से दिवंगत नेता ने पार्टी के जिला नेतृत्व के अन्य वर्गों के साथ मतभेदों के कारण व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर करना शुरू कर दिया था। हत्या पर राजनीतिक घमासान सामने आ गया है।

शुरू हुई सियासत…

स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता और बहरामपुर नगर पालिका के अध्यक्ष नरुगोपाल मुखोपाध्याय ने कहा कि हत्या स्थानीय गुंडों की करतूत है, जिन्हें कांग्रेस और सीपीआई-एम दोनों का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा, ‘आगामी लोकसभा चुनाव से पहले इलाके में तनाव पैदा करने के लिए यह हत्या जानबूझकर की गई।’

सीपीआईएम ने किया यह दावा…

हालांकि, सीपीआई-एम के मुर्शिदाबाद जिला सचिव जमीर मोल्ला ने आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि हत्या रियल एस्टेट प्रमोशन कारोबार में हिस्सेदारी को लेकर तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी कलह का नतीजा है। मुर्शिदाबाद के जिला पुलिस अधीक्षक सूर्य प्रताप यादव ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या स्थल पर सीसीटीवी फुटेज से हत्यारों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000