पति ने पत्नी को Reels बनाने से रोका तो कर दी हत्या, पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में पति ने पत्नी को टिक-टॉक और रील्स बनाने का विरोध किया तो पत्नी और ससुराल वालों ने युवक की हत्या कर दी। घटना खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत गांव की है। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र स्थित नरहन गांव निवासी रामप्रवेश राय के 25 वर्षीय पुत्र महेश्वर कुमार राय के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच की जा रही है।

ससुराल में गला दबाकर युवक की हत्या… 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि महेश्वर की शादी 6-7 वर्ष पूर्व फफौत गांव की रहने वाली रानी कुमारी के साथ हुई थी। महेश्वर कोलकाता में काम करता है और हाल ही में घर आया था। पिछले कुछ दिनों से रानी कुमारी टिक-टॉक और इंस्टाग्राम पर काफी वीडियो बनाती थी। जिसका विरोध महेश्वर करता था, लेकिन रानी अपने पति की बात मानने को तैयार नहीं थी। आरोप है कि रविवार की रात 9 बजे महेश्वर अपने ससुराल में फफौत गया था। जहां उसकी पत्नी और ससुराल वालों ने गला दबाकर महेश्वर की हत्या कर दी।

फोन करने पर परिजनों को हुआ शक…

घटना की जानकारी रविवार की रात करीब 10.30 बजे तब लगी जब महेश्वर को भाई रुदल ने फोन किया तो फोन किसी दूसरे ने उठाया। शक होने पर रूदल ने अपने पिता को फफौत गांव भेजा तो वहां महेश्वर मृत पड़ा था जिसके बाद इसकी सूचना खोदावंदपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि टिक-टॉक बनाने का विरोध करने पर पत्नी और ससुराल वालों ने ही महेश्वर की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई है।

युवक की पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लिया…

फिलहाल खोदावंदपुर थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी रानी कुमारी को हिरासत में लिया है और उसे पूछताछ कर रही है। रानी कुमारी का कई टिकटोक विडियो भी सामने आया है जिसमें वह वीडियो बनाती हुई दिख रही है। आरोप है इसी टिक-टॉक वीडियो और रील्स बनाने से मना करने पर महेश्वरी की हत्या की गई है। ‌ बताया था कि मृतक महेश्वर कोलकाता में रहकर काम करता था और एक-दो दिन के अंदर ही वह कोलकाता जाने वाला था, जिसकी सारी तैयारी भी घर वालों ने की थी लेकिन उससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000