बड़ी खबर: अवैध गैस रिफलिंग से दो मौतों के बाद जागे अधिकारी, छापेमारी कर 40 घरेलू गैस सिलिंडर किए बरामद, युवक भी गिरफ्तार

वाराणसी। बनारस में जिला पूर्ति अधिकारी की टीम ने घरेलू गैस की अवैध रिफलिंग का भंडाफोड़ किया है। टीम ने छापेमारी कर 40 घरेलू सिलिंडर पकड़े हैं। साथ ही रिफलिंग करने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा भी है। पकड़े गए व्यक्ति का नाम पंकज बताया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी कि टीम द्वारा उससे पूछताछ कर रही है।

दरअसल, जनपद में अवैध रिफलिंग की शिकायत कई दिनों से आ रही थी। पिछले दिनों अवैध गैस रिफलिंग के दौरान कोयला बाजार दो मौतें भी हो गई थी। जिसके बाद अधिकारियों की नींद खुली और टीम बनाकर छापेमारी करते हुए सुंदरपुर क्षेत्र में चल रहे इस अवैध धंधे का पर्दाफाश किया। अवैध गैस रिफलिंग के कार्य में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई भी की जा रही है। इस कार्य में ग्रामीण क्षेत्रों 3 टीमें तथा नगरीय क्षेत्र में भी 3 टीमें बनायी गयी हैं।

इसी क्रम में आज कई माह से सुंदरपुर क्षेत्र में गैस रिफिलिंग की बातें सामने आ रही थी जिसको ध्यान में रखते हुए आज सुंदरपुर के पास छापेमारी की गई। जहां पर घरेलू लगभग 40 सिलेंडर पकड़े गए हैं। इसमें एक पंकज नाम का व्यक्ति भी पकड़ा गया है। जो गैस रिफिलिंग का कार्य करता है।

सप्लाई इंस्पेक्टर भेलूपुर शुभी जायसवाल ने बताया कि इसलिए कई माह से गैस रिफिलिंग की शिकायत मिल रही थी। इसके प्रभावी कार्रवाई करते हुए आज सुंदरपुर सब्जी मंडी के पास छापेमारी की गई। जहां पर अवैध रूप से 40 गैस रिफिलिंग करते हुए घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए। पंकज नामक व्यक्ति द्वारा गैस रिफिलिंग किया जा रहा था, जिसे हम लोगों ने पकड़ा है। बताया कि पंकज नामक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है और इसके खिलाफ विधि कार्रवाई की जाएगी।

अवैध गैस रिफलिंग की इस नंबर पर करें शिकायत…

अवैध गैस रिफलिंग को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी के ओर से मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। विभाग के ओर से बताया गया कि जनपद में कहीं भी अवैध गैस रिफलिंग/कालाबाजारी/दुरूपयोग आदि किया जा रहा है, तो उसकी सूचना मोबाईल नम्बर–8006684335 पर दे सकते है। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गुप्त रखा जायेगा। सभी प्रवर्तन टीमों को अवैध गैस रिफलिंग के कार्य में संलिप्त व्यक्तियों एवं इनको आश्रय देने वाले भवन स्वामियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000