कोहरे में हाईवे पर टकराए चार वाहन, हेड कांस्टेबल सहित चार लोग हुए घायल

उत्तर प्रदेश के हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के एनएच-09 स्थित सोना पेट्रोल पंप के पास कोहरे के कारण चार वाहन आपस में टकरा गए। दुर्घटना की सूचना पहुंची हाईवे-04 पर तैनात हेड कांस्टेबल सहित वाहन सवार चार लोग घायल हो गए। कई वाहन सवार लोग चोटिल भी हुए हैं। गनीमत रही कि जानमाल की हानि नहीं हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना देहात प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि बुधवार सुबह जिला रामपुर के थाना शाहाबाद के गांव मानकर का पिकअप चालक विपिन अपने साथी रिंकू, वीरेंद्र व गुलाब के साथ दिल्ली से घर लौट रहा था।

सोना पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा…

कोहरे के कारण एनएच-09 स्थित सोना पेट्रोल पंप के पास पिकअप में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें पिकअप सवार सभी लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वाहन लेकर चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना पर हाईवे-04 पर तैनात हेड कांस्टेबल अनुज अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मी क्षतिग्रस्त पिकअप को हाईवे से हटवा रहे थे। इसी बीच पीछे से आया एलपीजी गैस से भरा कैप्सूल (टैंकर) व रेत से भरा ट्रक भी पिकअप से टकरा गया। इस दौरान वाहन की चपेट में आकर हेड कांस्टेबल अनुज भी घायल हो गया। मामले की जानकारी पर काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जिन लोगों को मामूली चोट लगी थी वह अपने वाहन लेकर गंतव्य को रवाना हो गए हैं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000