गाड़ी चुराकर भाग रहे बदमाश ने दरोगा के सीने में मारी थी गोली, पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर

उत्तर प्रदेश के मेरठ में 22 जनवरी की रात दरोगा के सीने में गोली मारने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश विनय वर्मा दायम पुर इलाके में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। विनय वर्मा पर गैंगस्टर समेत 8 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। जबकि उसका फरार साथी नरेश कॉम्बिंग के दौरान पकड़ा गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशो की एक गोली लगने से सिपाही भी घायल हुआ है, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 22 जनवरी की देर रात जिन बदमाशों ने चौकी इंचार्ज मुनेश सिंह को गोली मारी थी वो कंकरखेड़ा क्षेत्र में है और आगरा भागने की फिराक में है। सूचना के बाद पुलिस ने कंकरखेड़ा इलाके की घेराबंदी कर दी। रात 8 बजे के करीब बदमाश विनय और नरेश दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया था।

उसके बाद उन्हें लेकर दरोगा पर फायरिंग में इस्तेमाल हथियार को बरामद करने जा रही थी। पुलिस के साथ घटना स्थल पर हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग। पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों बदमाशों विनय और नरेश को घटना स्थल ले जाकर हथियार बरामदगी की उसी दौरान बदमाश विनय ने बरामद किए हथियार को उठाकर पुलिस को ने देकर पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की ओर बदमाश द्वारा चलाई गई गोली सिपाही के हाथ में लगी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग में बदमाश विनय वर्मा को दो गोली लगी और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि घायल सिपाही का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने फरार हुए दूसरे बदमाश नरेश को कॉम्बिंग के दौरान पकड़ लिया और उसे लेकर थाने आ गए।

एसएसपी का कहना है कि…

मेरठ एसएसपी रोहित सिंह संजवान ने बताया कि बदमाशों ने 32 बोर की सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल से दरोगा पर गोली चलाई थी। उसे बरामद कर लिया गया है। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है। 22 जनवरी की देर रात बुलंदशहर के खुर्जा निवासी मोहर सिंह किराए पर सोनू सैनी की सेंट्रो कार से शादी समारोह में आए थे। सोनू गाड़ी में सो रहा था, इसी बीच तीन बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर लेकर गाड़ी लूट ली थी।

सूचना पर चौकी प्रभारी मुन्नेश सिंह कसाना, दरोगा सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल परवेंद्र मलिक, सचिन खैवाल और कांस्टेबल रविंद्र ने गाड़ी में लगे जीपीएस के आधार पर बदमाशों का पीछा करना शुरू किया था। बदमाश कई घंटे तक शहर में घूमने के बाद सुबह साढ़े तीन बजे श्रद्धापुरी फेस टू के पीछे लाला मोहम्मदपुर नाले पर पहुंच गए थे। और पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए एक को पकड़ लिया था। जिस पर उसके साथियों ने चौकी इंचार्ज मुन्नेश सिंह को सीने में गोली मार कर बदमाश फरार हो गए थे। चौकी इंचार्ज को कई दिन बाद गाजियाबाद के अस्पताल से छुट्टी मिली थी। पुलिस तब से ही बदमाशों की तलाश में जुटी थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ करणी सेना का प्रदर्शन, अखिलेश यादव के खिलाफ भी लगाए नारे     |     RTI का जवाब न देने पर कार्रवाई; DM तलब, तहसीलदार पर 25 हजार जुर्माना     |     बाइक सवार बदमाशों ने माइक्रो फाइनेंस कर्मचारी की गोली मारकर की हत्या, पांच लाख 92 हजार रुपये लूटे     |     चंद्रिका देवी मंदिर में दुकानदारों की गुंडई, प्रसाद लेने से मना किया तो श्रद्धालुओं को दौड़ाकर पीटा     |     पूर्व बीडीसी की हत्या का खुलासा; पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी हत्या, दोनों गिरफ्तार     |     पुलिस ने मुर्गी फार्म पर मारा छापा तो रह गई दंग, हथियारों के जखीरे के साथ 5 करोड़ का सामान किया बरामद     |     झारखंड की चरही घाटी में बड़ा हादसा; दो ड्राइवरों की मौत, कई यात्री घायल     |     दिल दहला देने वाला ट्रिपल मर्डर; प्रधानी चुनाव की रंजिश में भाकियू नेता, बेटे और भाई को गोलियों से भूना     |     योगी सरकार जल्द लाएगी नया अधिनियम, घरौनी में संशोधन की मिलेगी सुविधा     |     प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ोतरी से मचा हाहाकार, रेखा सरकार पर भड़कीं आतिशी, सीएम रेखा से की तीन मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000