अखिलेश यादव की बढ़ी बेचैनी:एनडीए में जयंत की वापसी की कयास के बीच बोले अखिलेश यादव,पढ़े लिखे हैं,किसानों की लड़ाई कमजोर नहीं होने देंगे

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल से नजदीकी बढ़ाने और गठबंधन की अटकलों के बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की बेचैनी बढ़ गई है।अखि‍लेश यादव ने इन चर्चाओं को लेकर पहली बार प्रत‍िक्र‍िया दी है।अखिलेश ने कहा कि जयंत पढ़े लिखे हैं, किसानों की राजनीति करते हैं। वो राजनीति को समझते हैं और मुझे उम्मीद है कि वो किसानों की लड़ाई को कमजोर नहीं होने देंगे।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अमेठी से शामिल होने पर कहा कि क्योंकि अमेठी लखनऊ से नजदीक है इसीलिए मैं यहां से शामिल होऊंगा। मैंने इसका पक्ष पहले भी भेज दिया है।जबकि अयोध्या दर्शन पर अखिलेश ने कहा कि जब भगवान राम का बुलावा आएगा तो हम परिवार समेत प्रभु राम के दर्शन करने जाएंगे।ये बात मैं पहले भी बोल चुका हूं।

डिंपल यादव ने कहा कि जयंत जी के साथ टिकट की भी घोषणाएं की जा चुकी हैं और ये फेसबुक, ट्विटर पर भी तस्वीरें पोस्ट की गई थीं।मेरा मानना है कि जो जैसे तालमेल बैठा हुआ था अगर तालमेल बिगड़ा है तो इसकी बहुत बड़ी वजह हो सकती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा सरकार किसानों के विरुद्ध काम कर रही है, बजट में किसी भी प्रकार की एमएसपी का जिक्र नहीं है, भाजपा के द्वारा हमारी पहलवान बहनों का अपमान हुआ है, मैं नहीं मानती की आरएलडी के नेता जयंत चौधरी इस तरह का कोई कदम उठाएंगे, जिससे किसानों को नुकसान पहुंचे।

सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि आरएलडी की गठबंधन की फर्जी अफवाह बीजेपी चला रही है।इसमें कोई सच्चाई नहीं है। आर‌एलडी हमारे साथ है और आगे चुनाव में भी हमारे साथ ही रहेगी। हम लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे और बीजेपी को हराएंगे।

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले इंडियन गठबंधन से राष्ट्रीय लोकदल के अलग होने की चर्चा जोरों पर है।कहा जा रहा है कि जयंत चौधरी सपा का साथ छोड़कर एनडीए में शामिल हो सकते हैं।जयंत के एनडीए में शामिल होने की चर्चाओं के बीच सपा नेताओं के बयान आने शुरू हो गए हैं।पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 12 सीटों पर राष्ट्रीय लोकदल का खासा प्रभाव है। इसी वजह से इंडिया और एनडीए दोनों को रालोद का साथ चाहिए,जिस गठबंधन में रालोद रहेगा उसका पलड़ा यहां भारी हो जाएगा। मुरादाबाद मंडल की हारी हुई सीटों पर भी रालोद की अच्छी पैठ है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000