मुखबिरी के शक में युवक की हत्या, बाइक पर बैठाकर ले गए दूर, फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार करके की हत्या

फरीदाबाद। गांव झाड़सेंतली में बुधवार शाम सात बजे एक दुकानदार की गांव के ही दो युवकों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर सेक्टर-58 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। बृहस्पतिवार को पोस्टमॉर्टम होगा। झाड़सेंतली गांव के रहने वाले नेत्रपाल ने बताया कि उसके 33 वर्षीय भाई इंदरजीत के एक बेटा व एक बेटी है। इंदरजीत राजीव कॉलोनी में किराने की दुकान पर काम करता था। रोज की तरह बुधवार शाम को वह दुकान पर था। तभी वहां गांव के नितेश व मोहित आए। उससे कहा कि कुछ काम है। इसके बाद दोनों इंदरजीत को अपनी बाइक पर बिठाकर कुछ ही दूरी पर ले गए। वहां मनीष की दुकान पर आकर रुक गए। इंदरजीत दोनों के लिए सिगरेट लेने के लिए मनीष की दुकान पर गया। तभी नितेश व मोहित ने पीछे से इंदरजीत को पकड़ लिया।

पहला चाकू इंदरजीत की छाती पर मारा। इसके बाद एक के बाद एक ताबड़तोड़ हमले किए गए। दोनों यह कह रहे थे कि तुझे बनाएंगे मुखबिर। दोनों हमलावरों पर चाकू थे। इंदरजीत लहुलुहान हो गया। मनीष ने बताया कि जब वह बीच-बचाव में आने लगा तो उसे धमकी देकर पीछे कर दिया। कई वार करने के बाद दोनों भाग गए। इंदरजीत मौके पर अचेत हो गया। इसकी सूचना डायल 112 पर और इंदरजीत के स्वजन को दी। इंदरजीत को तुरंत बादशाह खान अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पता चला है कि दोनों आरोपितों में से एक को क्राइम ब्रांच की टीम ने किसी मामले में पूछताछ के लिए उठाया था। इसलिए उन्हें शक था कि इसकी मुखबिरी इंदरजीत ने की है। इससे वह इंदरजीत से रंजिश रख रहे थे। सेक्टर-58 थाना प्रभारी अनूप कुमार का कहना है कि मृतक के भाई के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000