हेड कॉन्सटेबल के बाद अब महिला की हत्या, मोहल्ला के क्लीनक में करती थी जॉब, पार्क में मिला शव

सोनीपत। हरियाणा में किसान आंदोलन के बीच सोनीपत जिले मे चौबीस घंटे के बीच दूसरा मर्डर हुआ। बीते दिन जहां पुलिस जवान की हत्या की गई थी। वहीं, अब  एक महिला का मर्डर किया गया है। महिला का शव पार्क से बरामद किया गया है। फिलहाल, आरोपी के बारे में कुछ पता नहीं चला है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, सोनीपत में रेलवे स्टेशन के पास पार्क में दिल्ली मोहल्ला क्लीनिक में कार्यरत निशा की लाश मिली है। महिला की किसी ने गला दबाकर हत्या की है। सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ-साथ जीआरपी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई।

पुलिस के अनुसार, सोनीपत की चिंतपूर्णी कॉलोनी की निशा दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक में कार्यरत थी। सुबह उसका शव सोनीपत रेलवे रोड स्थित रेलवे पार्क में मिला। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। साथ ही पता चला है कि किसी युवक ने वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। जीआरपी थाना में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि रेलवे पार्क में एक महिला का शव मिला है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। मृतक महिला निशा दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक में कार्यरत थी और वह चिंतपूर्णी कॉलोनी की रहने वाली थी।

एक दिन पहले पुलिस जवान की भी हुई थी हत्या…

इससे पहले, मंगलवार को सोनीपत के गोहाना के गांव रूखी में हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हेड कांस्टेबल प्रमोद सोनीपत के मोहना थाना में तैनात था और देर रात गांव रूखी के पास प्रमोद का शव पड़ा हुआ मिला था। उसकी गाड़ी और मोबाइल भी गायब मिले थे। रोहतक के जसिया गांव के रहने वाले कर्मवीर ने पुलिस को बताया था कि उसके चाचा का लड़का प्रमोद हरियाणा पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। रात को चौकी से फोन आया था कि उसे चचेरे भाई प्रमोद को गांव रूखी से थोड़ा आगे एक ढाबे के पास किसी व्यक्ति ने गोली मार दी है। प्राथमिक जांच में लूट की आशंका लग रही है। परिवार का कहना है कि प्रमोद से रात 11:00 बात हुई थी जब वह घर आने की बात कह रहा था। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000