उत्तरप्रदेशलखनऊ अकबरनगर में उड़ी अफवाह और पत्थरबाजी मामले पर पुलिस सख्त, 7 नामजद और सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Mar 16, 2024 342 लखनऊ। सूबे की राजधानी लखनऊ के अकबरनगर में अफवाह और पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया है। पुलिस ने इस मामले में 7 नामजद और सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। लखनऊ विकास प्राधिकरण के संजीव कुमार ने महानगर कोतवाली में इसकी एफआईआर दर्ज कराई है। जानें किन धाराओ में दर्ज हुई एफआईआर आईपीसी की धारा 147, 186, 336, 332, 353, 427, सार्वजानिक संपत्ति अधिनियन की धारा 2 व 3 और दंड विधि अधिनियम की धारा 7 के तहत देर रात एफआईआर दर्ज की गई है।इस मामले में हबिदुल,अरशद वारसी, मोहम्मद नौशाद, फज़ल अहमद, मोहम्मद सैफ खान, आदिल इस्तियाक, रेहान अली समेत सैकड़ों की भीड़ पर एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि पत्थरबाजी मामले में पुलिस की दो गाड़ियां और पोकलैंड क्षतिग्रस्त हुआ था। रविवार शाम को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान 4 मंजिला इमारत गिरने के बाद बवाल हुआ था। स्थानीय लोगों ने इमारत गिरने से कई लोगों की मौत की अफवाह फैलाई थी। महानगर कोतवाली में इस मामले में केस दर्ज हुआ है और पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। samachar 342 Share