बेटी की मौत की खबर सुन मायके पक्ष ने ससुराल वालों का फूंक दिया घर, सास-ससुर जिंदा जले

प्रयागराज। मुट्ठीगंज के सट्टी चौरा मोहल्ले में सोमवार देर रात उस समय भारी हंगामा मच गया, जब एक विवाहिता की मौत को लेकर मायका पक्ष से जुड़े लोगों ने बदले की भावना से ससुराल पक्ष के घर में आग लगा दी। आग लगाने की वजह नव विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लेने से हुई। नव विवाहिता की शादी अभी शादी हुए एक महीना ही हुआ था कि विवाहिता का शव उसके कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। शव को देख लड़की के घर वालो में कोहराम मच गया। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। हंगामा के बीच मायके पक्ष के लोग उग्र हो गए और राजेंद्र केसरवानी के घर में आग लगा दी। देखते ही देखते राजेंद्र केसरवानी और उनकी पत्नी शोभा देवी जिन्दा जल मरे।

बदले की भावना से मायके वालों ने आग लगाकर सास व ससुर की जिन्दा जलाकर मार डालने की घटना अमानवीय रही  

मृतिका के सास व ससुर जिसे जिन्दा जला दिया गया

जानें क्या है, पूरा मामला

बता दें कि बीते माह फरवरी में झलवा की रहने वाली अंशिका केसरवानी की शादी मुट्ठीगंज के अंशु से हुई थी। अंशिका के परिजनों ने लड़के पक्ष की मांग को भी पूरा किया था। अंशिका के परिजनों का आरोप है कि सगाई के बाद से ही दहेज की अतिरिक्त मांग और की जाने लगी जिसे पूरा भी किया गया। सोमवार रात लगभग 10:30 बजे के बाद अंशिका के परिजनों को ससुरालियों के द्वारा सूचना दी गई कि उनकी लड़की ने अपने कमरे का दरवाजा दोपहर 3 बजे से ही अंदर से बंद करके रखा है। मौके पर जब अंशिका के परिजनों के साथ कई लोग पहुंचे और किसी तरह दरवाजा खोल तो अंदर अंशिका केसरवानी का शव पंखे से लटकता मिला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।

अंशिका के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

अंशिका परिजन हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा करने लगे। परिजनों आरोप है कि अंशिका की हत्या कर उसे फांसी के फंदे पर टांग दिया गया है। मौके पर आसपास के रहने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने बाहरी लोगों को भी मौके पर बुला लिया जिससे बात और आगे बढ़ गई। इसी बीच किसी ने मकान के निचले हिस्से को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और मकान के अंदर ऊपरी तल पर कई लोग फंसे रहे। पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई। पुलिस ने आग की लपटों के बीच फंसे कई लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।

सास-ससुर को जिंदा फूंका

घटना की जानकारी पुलिस को मिली। सूचना पाकर मुट्ठीगंज पुलिस सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे मायके पक्ष के लोगों को सख्ती से हटाया। आग की जानकारी फायर बिग्रेड को दी गयी। बामुश्किल आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने मकान में बंद 5 लोगों का रेस्क्यू किया। आग बुझने के बाद जब पुलिस अंदर पहुंची तो वहां दो शव बरामद हुए। मृतकों की शिनाख्त लड़की के ससुर राजेंद्र केसरवानी और सास शोभा देवी के रूप में हुई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। ऐसी घटना किसी के घर में भी हो सकती है। जब तक यह तय न हो जाए कि नव विवाहिता की मौत कैसे और किस वजह से हुई, तब तक ससुराल पक्ष दोषी नहीं माना जाता। फिर कानून हाथ में लेकर जो हुआ वह स्वस्थ समाज में स्वीकार नहीं है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |     पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दलित महापौर चुनने का किया आह्वान, चुनाव को लेकर ये बोला     |     दिल्ली में अब बिजली कनेक्शन के लिए NOC की नहीं जरूरत, आप सरकार का फैसला     |     प्रतापगढ़: पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर थाने में नियुक्त एक उप निरीक्षक और आरक्षी को किया गया निलंबित     |     रिसेप्शन में लग रहे थे नृतकियों के ठुमके, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़     |     मिल्कीपुर सीट: चुनाव याचिका वापस लेने की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, अवधेश प्रसाद के खिलाफ दायर है याचिका     |     युवती की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त     |     पुरानी रंजिश में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर की थी हत्या, 27 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल     |     चेहरा तेजाब से जलाया, प्राइवेट पार्ट भी काटा, प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000