सपा सरकार में कर्फ्यू के दौरान भी खुली जीप में हथियार लहराने वाला माफिया मुख्तार अंसारी, आखिर योगी आदित्यनाथ के आगे कैसे हुआ पस्त

लखनऊ। जयराम की दुनिया का जिक्र हो और माफिया मुख्तार अंसारी का नाम न लिया जाए ऐसा कैसे हो सकता है। पूर्वांचल में माफिया मुख्तार अंसारी का क्या खौफ था, इसका अंदाजा पूर्वांचल के लोग ही बयां कर सकते हैं, लेकिन किसका समय कब बदल जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। एक समय था, मुख्तार अंसारी की तूती बोलती थी। मगर अब हालात कुछ और ही हैं। इसीलिए कहा गया है कि पुरुष बली नहिं होत हैं, समय होत बलवान।

भरत मिलाप कार्यक्रम के दौरान मऊ में दंगा भड़क गया था। उस समय भी मुख्तार अंसारी हवा में बंदूक लहराता हुआ खुली जीप से मऊ की सड़कों पर निकला। ऐसे में सवाल उठा कि क्या कोई इंसान कानून से बड़ा हो सकता है। दरअसल ये सवाल इसलिए भी उठा कि उस समय यूपी में सपा की सरकार थी और मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री थे। मुख्तार अंसारी निर्दलीय विधायक था और मुलायम सिंह यादव को समर्थन दे रहा था।

मुख्तार अंसारी का खौफ इस कदर छाया हुआ था कि लोग डर के साए में जी रहे थे और सरकारें एकदम चुप्पी साधे रखती थी। जब मऊ में सड़कों पर मुख्तार का काफिला निकलता था तो लोग खुद-ब-खुद किनारे हो जाते थे।तब गोरख पीठ के संन्यासी और सांसद योगी आदित्यनाथ ने मुख्तार को चुनौती दी। योगी जी उस समय गोरखपुर से सांसद हुआ करते थे। योगी के ऊपर छाप थी कि वह हिन्दू युवा वाहिनी के संस्थापक अध्यक्ष थे।

इसलिए जब मऊ में दंगा भड़का तो दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए योगी आदित्यनाथ निकल पड़े थे, जिस गाड़ी में योगी आदित्यनाथ बैठे थे, उस पर पत्थर फेंके गए। योगी आदित्यनाथ का आरोप था कि ये सब मुख्तार अंसारी ने कराया था। इस वाकये का जिक्र करते हुए योगी आदित्यनाथ संसद में भावुक भी हो गए थे, लेकिन समय ऐसा पलटा कि आज यूपी की बागडोर योगी आदित्यानाथ के हाथों में हैं और आज जरायम की दुनिया का बेताज बादशाह माफिया मुख्तार अंसारी व्हीलचेयर पर बैठकर अपनी जान की दुहाई दे रहा है।

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को पिछले 18 महीने में 8 मामलो में सजा हो चुकी है। मुख्तार अंसारी के खिलाफ अलग-अलग जिलों के थानों में कुल 65 मुकदमे दर्ज है। 18 वर्षो से मुख्तार अंसारी जेल में बंद है। मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्तार अंसारी को अब इलाज के बाद फिर से बांदा जेल वापस भेज दिया गया है। मुख़्तार अंसारी की ऐसी स्थिति होगी यह कोई सोचा भी न रहा होगा। अदालत से मुख़्तार को कहना पड़ रहा है कि उसे जेल में स्लो पॉइजन यानि मीठा जहर दिया जा रहा है। ऐसे में उसकी जनको खतरा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000