दो बहुओं ने मिलकर की थी सास की हत्या, शव को मकई के खेत में छिपाया, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

सुपौल। जदिया थाना क्षेत्र के फुलकाहा में एक महिला की लाश मकई के खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। जिसकी पहचान स्थानीय निवासी गुलाब देवी पति कपिल देव राम के रूप में हुई थी। इस मामले में पुलिस ने कांड दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी महज 24 घंटा के अंदर ही सुलझा लिया है और हत्यारिन दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार ने इस मामले में बताया कि गुलाब देवी की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतका गुलाब देवी की दोनों बहुओं ने ही मिलकर किया है। बताया गया कि जब इस मामले को लेकर दोनों बहुओं से पूछताछ की गई तो दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया।

मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक कारणों से दोनों बहुओं ने ही मिलकर अपनी सास गुलाब देवी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दोनों ने शव को मकई खेत में छुपा दिया था। पुलिस ने हत्या के आरोपी दोनों महिलाओं सुष्मिता कुमारी और संजू देवी को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया है। दरअसल जदिया थाना क्षेत्र के फुलकाहा में कल मकई के खेत में 50 वर्षीय गुलाब देवी का शव बरामद किया गया था।

बताया गया कि परसों बुधवार के दिन गुलाब देवी दिन के एक बजे के करीब घर से खाना खाकर रुपये निकासी के लिए जदिया बाजार स्थित सीएसपी गई हुई थी, लेकिन उस दिन देर रात तक वो घर वापस नहीं लौटी। जिसके बाद कल सुबह खोजबीन किया गया तो गुलाब देवी का शव मकई के खेत में मिला। जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेज जांच शुरू की। अनुसंधान के क्रम में पुलिस को बड़ी सफलता मिली और हत्या के इस मामले का उद्भेदन पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर कर दोनों आरोपी महिलाओं को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000