राहुल और प्रियंका को अमेठी-रायबरेली से मत समझिए खारिज, बनी हुई है चुनाव लड़ने की संभावना

नई दिल्‍ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्र‍ियंका गांधी अमेठी व रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे या नहीं अभी तक साफ नहीं हो सका है। राहुल गांधी ने तो केरल की वायनाड लोकसभा सीट से अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है। प्रियंका गांधी ने फिलहाल कहीं से पर्चा दाखिल नहीं किया है। अब सबके मन में एक ही सवाल है- क्‍या राहुल गांधी अमेठी से और प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। दिलचस्‍प यह है कि कांग्रेस ने इन दोनों लोकसभा सीट के लिए अभी तक उम्‍मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

कांग्रेस सूत्रों ने साफ किया है कि अभी तक राहुल गांधी के अमेठी और प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर न तो हां हुआ है और ना ही न हुआ है। यानी अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की संभावना अभी बनी हुई है। दूसरी बात यह है कि यूपी में गांधी परिवार की गढ़ माने जानेवाली अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवारों का ऐलान सही समय पर किया जाएगा।

जल्‍दबाजी नहीं…

कांग्रेस के सूत्रों आगे कहना है कि सही समय पर उम्मीदवारी का ऐलान किया जाएगा। अभी कोई जल्दबाजी नहीं है, क्योंकि वहां पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है और 26 अप्रैल से नामांकन है। बता दें कि अमेठी और रायबरेली में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा। इन दोनों सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया 26 अप्रैल से शुरू होगी। वायनाड में 26 अप्रैल को मतदान है। वहीं, केरल की वायानाड सीट पर दूसरे चरण में वोटिंग होनी है। रायबरेली और अमेठी में 26 अप्रैल से 3 मई के बीच नामांकन की प्रक्रिया होगी।

बात अमेठी की…

अमेठी लोकसभा सीट की अगर बात करें तो इस बात की संभावना बहुत अधिक है कि 26 अप्रैल के बाद अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार का ऐलान करे। दरअसल, राहुल गांधी वायनाड से दूसरी बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं और अगर अमेठी से वह चुनाव मैदान में उतरने वाले हैं तो उनकी उम्मीदवारी की घोषणा 26 अप्रैल के बाद होने की संभावना है। रायबरेली लोकसभा सीट के मामले में भी कांग्रेस के 26 अप्रैल के बाद ही फैसला लेने की संभावना है

‘गांधी परिवार का सदस्‍य ही चुनाव मैदान में उतरे…

दरअसल, यूपी की कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति ने प्रस्ताव पारित करके पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति से कहा है कि अमेठी और रायबरेली से गांधी परिवार का ही सदस्य चुनाव मैदान में उतरे। यूपी में कांग्रेस के हिस्से में 17 लोकसभा की सीटें हैं, जिनमें से 14 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार का ऐलान कर दिया गया है। सिर्फ रायबरेली, अमेठी और प्रयागराज पर उम्मीदवार तय करना बाकी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000