ट्रांसफार्मर की चिंगारी बनी काल, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत

पटना। बिहार के रोहतास में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां कछवा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से एक घर में आग लग गई जिसके बाद 6 लोगों की आग में जलकर मौत हो गई। मृतकों में दो महिला, तीन बच्चियां और एक बच्चा शामिल है। जबकि एक बच्ची बुरी तरह झुलस गई है, उसे सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर सासाराम के कछवा ओपी के इब्राहिमपुर में एक टीन वाले करकट के मकान में एक परिवार के लोग खाना खाकर सो रहे थे।

बच्ची की भी हालत गंभीर

इस दौरान बगल के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी घर के ऊपर गिरी। जिसके बाद चिंगारी ने आग का रूप ले लिया। इसके बाद घर के लोग आग बुझाने में लग गए, लेकिन आज पर काबू नहीं पाया जा सका। आग में देव चौधरी की पत्नी पुष्पा देवी, उसकी तीन पुत्रियां, एक पुत्र मोहित कुमार तथा पुष्पा देवी की ननद माया देवी की झुलसने से मौत हो गई। वहीं देव चौधरी की एक छोटी बेटी मोती कुमारी को सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

टीन के घर में रह रहा था,परिवार

हादसे का शिकार हुआ परिवार टीन के बने घर में रह रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से राहत और बचाव के काम में जुटी है। इधर आग से जहां 6 लोगों की जलकर मौत हो गई है। वहीं पूरा घर भी जलकर खाक हो गया है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है और राहत कार्य शुरू कर दिया है।

पटना में हुआ था, ट्रांसफार्मर ब्लास्ट

इससे पहले बिहार की राजधानी पटना में बीते महीने 13 मार्च को कोर्ट परिसर में लगा ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हो गया था। जिसके बाद 6 वकील बुरी तरह झुलस गए थे। ब्लास्ट के बाद एक वकील की मौत हो गई थी। घटना के बाद वकीलों ने कोर्ट परिसर में जमकर हंगामा किया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000