पंजाब से आए धरे गए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन बदमाश, क्राइम ब्रांच ने हथियार किए बरामद

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से बड़ी खबर है। यहां की पुलिस को 23 अप्रैल को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी जग्गू भगवान पुरिया के तीन शार्प शूटर पकड़े हैं। ये शूटर जग्गू के शुभम गैंग के हैं। तीनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। आरोपी अमृतसर में बड़ी गैंगवार को अंजाम देने के लिए हथियार खरीदने मध्य प्रदेश आए थे। वे अपने मंसूबों को पूरा कर पाते उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस इनसे और पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इन आरोपियों से और भी खुलासे हो सकते हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो अवैध पिस्टल, दो देसी कट्टे और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

                     पकड़े गए आरोपी की (फाइल फोटो)

 

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के नाम पुनीत, शिवम उर्फ बबलू और रशिम उर्फ रिशु अरोरा हैं। तीनों पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं। ये तीनों आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी जग्गू भगवान पुरिया के शूटर है। जग्गू पंजाब में शुभम नाम का गैंग चलाता है। इसी गैंग के लिए ये तीनों काम करते हैं। आरोपी अवैध हथियार खरीदने बड़वानी आए थे। इन हथियारों को इन्हें अमृतसर ले जाना था। एडीसीपी दंडोतिया ने बताया कि तीनों पर पंजाब में हत्या सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।

ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे…

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने शहर में चप्पे-चप्पे पर सघन चैकिंग अभियान छेड़ रखा है. इसी अभियान के तहत जब पुलिस हाईवे पर चैकिंग कर रही थी, तो उन्हें एक गाड़ी में तीन युवक दिखाई दिए। पुलिस को तीनों की गतिविधि संदिग्ध लगी। पुलिस जैसे ही उनके पास जाने लगी, वैसे ही वे भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन, भाग नहीं सके। पुलिस ने जब उनकी पूरी जांच की तो उनके पास हथियार निकल आए। पुलिस ने तुरंत तीनों को हिरासत में लिया और थाने ले आई।

क्यों आए थे एमपी…

जानकारी के मुताबिक, तीनों शार्प शूटर के अमृतसर से मध्य प्रदेश आने की वजह बड़ी है। तीनों अवैध हथियार खरीदने बड़वानी जा रहे थे। आरोपियों से पुलिस को पता चला है कि वे अवैध हथियार खरीदने के बाद पंजाब में सिमरन गैंग का सफाया करने जा रहे थे। यानी कुछ दिनों बाद अमृतसर में बड़ी गैंगवार हो सकती थी। बता दें, जिस शुभम गैंग के ये शार्प शूटर हैं, वह गैंग लॉरेंस बिश्नोई का करीबी जग्गू भगवान पुरिया चलाता है। जग्गू फिलहाल बठिंडा जेल में बंद है। वह जेल से ही गैंग को ऑपरेट कर रहा है। इन तीनों बदमाशों पर पंजाब में हत्या जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज हैं।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000