काउंटिंग से पहले JDU नेता की हत्या, नालंदा लोकसभा चुनाव में बने थे पोलिंग एजेंट

बिहार के नालंदा जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र के गांव मौआ में सोमवार तड़के जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के एक नेता की कुछ अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अनिल कुमार (62) के रूप में हुई है, जिन्होंने नालंदा लोकसभा सीट पर एक जून को हुए मतदान के लिए अपनी पार्टी के खातिर पोलिंग एजेंट के तौर पर काम किया था। पुलिस के अनुसार घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे की है, जब अनिल कुमार सैर के लिए निकले थे। तभी कुछ हथियार बंद अज्ञात लोगों ने पहले मारपीट की, फिर चाकू घोंप दिया।

इलाज के दौरान अनिल कुमार ने तोड़ा दम…

नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कहा, ‘अनिल कुमार के परिजन उन्हें निकटतम अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें जिला सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।’ उन्होंने कहा, ‘सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया और आरोपियों की तलाश की जा रही है।’

मतदान के दिन JDU और विपक्षी पार्टी में हुई थी झड़प: पुलिस…

पुलिस ने बताया कि मतदान के दिन जेडीयू और विपक्षी पार्टी के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी। बता दें, पिछले कुछ हफ्तों में राज्य के विभिन्न हिस्सों से चुनाव बाद हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं। सारण में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पटना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रामकृपाल यादव के काफिले पर हमला किया गया।

हार के डर से बौखलाए राजद और सीपीआई: श्रवण कुमार…

वहीं इस घटना पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार को कहा कि यह घटना चौंकाने वाली और बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा, ‘हमारे पोलिंग एजेंट (अनिल कुमार) की हत्या यह साबित करती है कि हार के डर से बौखलाए विपक्षी पार्टी के नेता, खासकर राष्ट्रीय जनता दल और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन, हिंसा पर उतारू हो गए हैं। हत्या के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।’

मंत्री ने कहा, ‘महागठबंधन के नेता घबराए हुए हैं। चार जून को उनका सफाया हो जाएगा।’ श्रवण कुमार 1995 से नालंदा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। नालंदा से मैदान में है जेडीयू के कौशलेंद्र जेडीयू प्रमुख एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से निवर्तमान सांसद कौशलेंद्र कुमार रिकॉर्ड मतों से चौथी बार जीत हासिल करने की उम्मीद के साथ चुनावी मैदान में हैं। कौशलेंद्र कुमार का मुकाबला भाकपा माले के मौजूदा विधायक एवं जवाहर लाल नेहरू छात्र संघ के पूर्व नेता संदीप सौरव से है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000