कहीं दुष्कर्म का विरोध करने पर हत्या, कहीं FIR उठाने से मना करने पर चटाया थूक; बेखौफ दबंगों का आतंक

बेगूसराय। शनिवार को दबंगों ने एक अनुसूचित जाति की महिला का दुष्कर्म का विरोध करने पर गला रेत दिया। यह पहला मामला नहीं है। छौड़ाही थाना क्षेत्र से विगत एक पखवाड़े में छह प्राथमिकी अनुसूचित जाति के महिला पर अत्याचार, अमानवीय व्यवहार करने से संबंधित अंकित हुई है। महिलाओं के साथ बर्बरता की गई। अनुसूचित जाति की दो नाबालिग किशोरी अभी तक गायब है। पांच मामलों में से मात्र एक मामले में एक आरोपित गिरफ्तार हुए हैं। घटना की सत्यता जांचने एवं दंड देने का काम तो पुलिस प्रशासन व न्यायालय का है। परंतु, अधिकतर मामलों में पुलिस की कार्रवाई पर लोग सवाल खड़े कर रहे है।

केस नंबर: 1

थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 मई को एक अनुसूचित जाति की महिला एवं उसके स्वजनों के साथ दबंगों ने पूर्व में की गई प्राथमिकी उठाने से इनकार करने पर बर्बरता की। उन्हें सड़क पर नग्न कर खींचते हुए पीटा गया और थूक चटाया गया। पीड़ित कहते हैं कि छौड़ाही पुलिस ने छह दिन बाद आरोपित से आवेदन लेकर प्राथमिकी करते हुए भयादोहन का काम कर रही है। डीएसपी साहब भी आए थे लेकिन इसके बाद भी दबंग अपराधी गांव में घूम-घूम कर धमकी दे रहा है।

केस नंबर: 2

13 मई को थाना क्षेत्र के सिंहमा गांव के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार चंद्रिका महतो एवं अन्य आरोपित ने अनुसूचित जाति की 14 वर्षीय किशोरी का सोते समय अपहरण कर लिया। विरोध करने पर स्वजनों को पीटा गया और थाना जाने से भी रोका गया। 21 मई को प्राथमिकी कराई गई, लेकिन पुलिस अब तक एक भी आरोपित गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

केस नंबर: 3

थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में 26 मई की संध्या दबंगों ने पहले बाइक ठीक नहीं करने पर अनुसूचित जाति के बाइक मिस्त्री अनिल दास को पीट कर अधमरा कर दिया। उनके घर की महिलाओं को पीटा गया। परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए। घायल छौड़ाही सीएचसी एवं सदर अस्पताल बेगूसराय में इलाज करा रहे हैं। थाना में आवेदन देने के पांच दिन बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने जब आवेदन दिया तब दोनों तरफ से प्राथमिकी अंकित हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच करने तक नहीं आई है।

केस नंबर: 4

12 मई को थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 16 वर्षीय अनुसूचित जाति की नाबालिक किशोरी का अपहरण कर लिया गया। किशोरी आनलाइन फार्म भरने छौड़ाही बाजार जा रही थी, आरोपित मंटू कुमार उर्फ दइया के घर गए किशोरी के स्वजनों को पीटा गया। पंचायती के नाम पर 15 दिन तक उन्हें थाना जाने से भी रोके रखा। इसके बाद भी किशोरी की वापस नहीं होने पर स्वजनों ने उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या कर देने की आशंका जताते हुए छौड़ाही थाना में 26 मई को प्राथमिकी कराई। आरोपित युवक पूर्व में भी एक महिला की हत्या मामले में जेल से छूटकर गांव आया था। पुलिस ने अपहरण के आरोपित युवक के पिता संजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। परंतु अभी तक अपहृता को पुलिस बरामद नहीं कर सकी है।

क्या कहते हैं थाना अध्यक्ष…

इस संदर्भ में छौड़ाही थाना अध्यक्ष पवन कुमार सिंह का कहना है कि सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई और अनुसंधान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000