कोर्ट जा रहे वकील बाप-बेटे को गोलियों से भूना, पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

छपरा। बिहार के सारण जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह अज्ञात अपराधियों ने पिता और पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि मृतक पिता-पुत्र दोनों वकील थे और घटना के वक्त कोर्ट जा रहे थे। इधर, घटना के बाद वकीलों में आक्रोश है।

बदमाशों ने की कई राउंड फायरिंग…

पुलिस के मुताबिक, मेथवलिया गांव निवासी अधिवक्ता (वकील) राम अयोध्या राय अपने पुत्र सुनील राय के साथ बाइक पर सवार होकर कोर्ट जा रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर आए 5-6 अपराधियों ने दोनों को घेर लिया और गोली मारकर फरार हो गए। अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों के सूचना देने पर परिजनों ने दोनों को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से कारतूस के कई खोखे भी मिले हैं।

घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। हालांकि, शुरुआती तौर पर भूमि विवाद को इसकी वजह बताया जा रहा है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही अधिवक्ताओं की टीम ने छपरा सदर अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद अधिवक्ताओं में आक्रोश है।

एएसपी सदर ने क्या कहा…

एसपी सदर राजकिशोर सिंह ने बताया, ”मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। इनके पट्टीदार से पूर्व से विवाद चला आ रहा है। चार बीघा जमीन को लेकर विवाद था। इस मामले में 6 लोगों का नाम दिया गया है जिसमें दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शेष अन्य चार लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000