अफजाल अंसारी पहुंचे थे लोकसभा, लेकिन नहीं ली सांसद पद की शपथ, क्या है इसके पीछे का कारण

न‌ई दिल्ली। लोकसभा चुनाव जीते कई नव निर्वाचित सांसद 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में शपथ लेते हुए दिखे। इस दौरान गाजीपुर से समाजवादी पार्टी से सांसद अफजाल अंसारी लोकसभा में दिखे तो,लेकिन सांसद पद की शपथ नहीं ली। मंगलवार को सदन की कार्यवाही के दौरान जब अफजल अंसारी पहुंचे तब उनकी सपा मुखिया अखिलेश यादव और आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव से बातचीत हुई थी। अफजाल अंसारी का शपथ न लेने का मुद्दा सुर्खियों में छाया है।

जानें क्या है कारण

बता दें कि अफजाल अंसारी के सांसद पद की शपथ न ले पाने का कारण कोई और नहीं बल्कि कानूनी दावपेंच है। अफजाल अंसारी को गैंगस्‍टर के एक केस में चार साल की सजा सुनाई गई थी,जिससे अफजाल अंसारी की लोकसभा सदस्‍यता चली गई थी।अफजाल अंसारी ने इसके खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की,लेकिन वहां से राहत नहीं मिली।इसके बाद अफजाल अंसारी सुप्रीम कोर्ट गए थे। 14 दिसंबर 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश से अफजाल अंसारी की सदस्‍यता तो वापस करा दी,लेकिन कुछ पाबंदियां भी लगा दीं। इसमें कहा गया कि अफजाल अंसारी सदन की कार्यवाही में हिस्‍सा नहीं ले सकते।कोर्ट के इसी आदेश को आधार बनाकर लोकसभा सचिवालय ने अफजाल अंसारी को नए सदन में शपथ के लिए नहीं बुलाया।अब सवाल है कि ऐसे हालात में अफजाल अंसारी का क्या होगा।

गाजीपुर से जीत का सर्टिफिकेट मिलने के साथ ही अफजाल अंसारी सांसद तो बन गए,लेकिन शपथ न ले पाने के कारण उनके अधिकार सीमित हैं।या यूं कहे वो महज़ डमी सांसद जैसे हैं,क्योंकि नियमों के मुताबिक चुने हुए उम्मीदवारों के पास शपथ लेने से पहले सीमित अधिकार होते हैं।वो संसद की किसी बहस का हिस्सा नहीं बन सकते।यहां तक कि संसद की चर्चा में शामिल होने या संसद में कोई टिप्पणी करने का अधिकार भी उनके पास नहीं होता।

जानें क्या कहता है संविधान का अनुच्छेद 99

संविधान के अनुच्छेद 99 में कहा गया है कि सदन में अपना स्थान लेने से पहले हर सदस्य को राष्ट्रपति या उनकी ओर से इस काम के लिए नियुक्त किए गए व्यक्ति के सामने शपथ लेनी पड़ती है।अगर कोई शपथ लिए बगैर सदन की चर्चा या बहस में शामिल होता है तो उसे दंड देने का प्रावधान भी हमारे संविधान में है।अनुच्छेद 104 के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति अनुच्छेद 99 के तहत बिना शपथ लिए या जानते हुए कि वो सदस्यता के लिए अयोग्य है या उसे विधि द्वारा ऐसा करने से प्रतिबंधित किया गया है,सदन में सदस्य के रूप में बैठता है या मतदान करता है तो उसे प्रत्येक दिन के हिसाब से 500 रुपए का जुर्माना देना होगा।ऐसे में अब सबकुछ हाईकोर्ट के फैसले पर टिका है,जिसमें 2 जुलाई को आखिरी सुनवाई रखी गई है। वहीं इन सबके बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव अब कोर्ट के आदेश की व्‍याख्‍या के लिए लीगल एक्सर्पर्ट्स की हेल्प लेने और इस मामले को फिर से सुप्रीम कोर्ट ले जाने की तैयारी में हैं। वहीं दूसरी ओर विरोधी पक्ष इस पर हमलावर हैं और अखिलेश यादव, अफज़ाल पर जानबूझकर जनता को धोखा देने का आरोप लगा रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000