सपा सांसद की चिट्ठी से मचा घमासान, दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक सियासत हुई तेज, अब अखिलेश ने दी प्रतिक्रिया

चिराग पासवान, जयंत चौधरी, अनुप्रिया पटेल समेत कई नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के सांसद आरके चौधरी ने स्पीकर और प्रोटेम स्पीकर को चिट्ठी लिखकर संसद से सेंगोल हटाने की मांग की है। आरके चौधरी ने स्पीकर को चिट्ठी लिखकर कहा है कि सेंगोल राजा-महाराजाओं का प्रतीक है, इसे संसद से हटा देना चाहिए। आरके चौधरी की चिट्ठी के बाद एक बार फिर सेंगोल को लेकर सियासी घमासान मच गया है। इस पर कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अपने सांसद के बचाव में उतर आए हैं। संसद से सेंगोल हटाए जाने के सवाल पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे लगता है कि हमारे सांसद इसलिए कह रहे होंगे कि जब संसद में पहली बार सेंगोल लगा था तो प्रधानमंत्री जी ने प्रणाम किया था। इस बार शपथ लेते हुए वह भूल गए, इसी को याद दिलाने के लिए पार्टी के सांसद ने पत्र लिखा है।

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जब सेंगोल संसद में स्थापित हुआ था तो उस वक्त भी सपा संसद में थी, सपा सांसद तब क्या कर रहे थे ?

सेंगोल पर सपा सांसद आरके चौधरी की टिप्पणी पर केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि उन्होंने क्या सोचा है कि रोज कुछ ऐसी बात बोलें जिससे हम चर्चा में आ जाएं। इन बातों का कोई अर्थ नहीं है।वहीं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि पीएम मोदी ने जो किया वह सही किया है।सेंगोल को संसद में रहना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सेंगोल पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मेरी समझ के परे है कि आपकी जनता ने विकास कार्यों के लिए चुना है कि यहां पर आकर इस तरीके की विवादित राजनीति करने के लिए। जिस तरीके से ऐसे प्रतीकों गलत तरीकों से दिखाने का प्रयास किया गया, आज जब हमारे प्रधानमंत्री द्वारा उन प्रतीकों को उचित सम्मान दिया है तो उन्हें क्यों ऐतराज होता है।विपक्ष एक साथ आकर आगे बढ़ने का प्रयास करे न कि बटवारे की राजनीति करे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000