समलैंगिक संबंध फिर दो तलाक, आखिर एक लड़की ने क्यों रची मां-भाई की हत्या की साजिश

हरियाणा के यमुनानगर में सनसनी तब फैल गई जब एक ही घर से दो लोगों की अर्थियां उठी। डबल मर्डर की इस घटना से हर किसी का दिल दहल गया। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आई। वारदात वाले दिन घर का सीसीटीवी कैमरा किसी ने सुबह से ही बंद किया हुआ था। इसके बाद से पुलिस ने अपनी जांच तेज की। इसके बाद कातिल का पता चला तो हर कोई दंग रह गया। यमुनानगर के इस घर में तीन लोग रहते थे। मां मीना, बेटा राहुल और बेटी काजल, लेकिन मर्डर सिर्फ मां और बेटे का ही हुआ। बेटी काजल घटना के दौरान घर में मौजूद नहीं थी।

23 जून की है घटना…

रविवार 23 जून को शाम को हुई इस घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया। आरोपियों ने घर का सामान भी बिखेर रखा था। पूरी तरह से ये मामला चोरी के बाद हत्‍या करने का लग रहा था। इस पर पुलिस ने बेटी काजल से पूछताछ शुरू की। काजल ने बताया कि जिस दिन ये घटना हुई वह बाहर गई हुई थी। जब वापस घर लौटकर आई तो घर का गेट खुला हुआ था, उसने अंदर जाकर देखा तो मां और भाई की लाश देख उसके होश ही उड़ गए। इसके बाद काजल ने आसपास के लोगों को इक्‍ट्ठा कर घटना की जानकारी दी और खुद ही पुलिस को फोन कर बुलाया।

काजल से पुलिस ने की पूछताछ…

यमुनानगर की पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने क्राइम सीन का मुआयना किया। मीना और राहुल की हत्‍या सिर पर वार करने और गला दबाने से की गई थी। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने जांच तेज की तो पता चला कि घर के कैमरे को बंद किया गया था। काजल से जब इसके बारे में पूछा गया तो उसने भी कहा कि कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने आसपास के कैमरों की फुटेज चेक की तो सामने आया कि घर में सुबह के समय कोई नकाबपोश व्‍यक्ति आया था। जब पुलिस ने काजल से पूछा तो वह सहम गई। जिससे सारा शक काजल पर चला गया।

घर के कैमरे किए गए थे बंद…

वहीं जांच में सामने आया कि घर के कैमरे भी सुबह से बंद थे। इससे साफ है कि घर के किसी सदस्‍य ने ही कैमरों को बंद कर दिया था। पुलिस ने शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। रिपोर्ट में सामने आया कि दोनों का मर्डर सुबह के समय किया गया है। वहीं काजल की कहानी के अनुसार शाम को मर्डर हुआ। जिसके बाद साफ हो गया कि काजल झूठ बोल रही है। इसके बाद काजल को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने काजल का फोन भी जब्‍त कर लिया। अपने खिलाफ इतने सबूत देखकर काजल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पता चला कि उसने अपने ममेरे भाई के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। प्रोपर्टी के लालच में दोनों ने ये प्‍लान बनाया था।

समलैंगिक थी काजल…

पुलिस को पता चला कि काजल एक समलैंगिक लड़की है। दरअसल काजल ने अपने भाई की शादी अपनी एक सहेली से कराई थी। उस सहेली से काजल की खुद की नजदीकियां थी। जब घर में पता चला तो शादी टूट गई। इसके बाद घरवालों ने राहुल की दूसरी शादी करवा दी। काजल ने दूसरी भाभी के साथ भी करीब आने का प्रयास किया, इस वजह से दूसरी भाभी भी घर छोड़कर चली गई। इसके बाद काजल, मां और भाई का विवाद हुआ। जिसके बाद काजल को डर था कि उसकी मां सारी प्रोपर्टी उसके भाई के नाम न कर दे। इसके बाद काजल ने अपने ममेरे भाई कृष के साथ मिलकर ये प्‍लान बनाया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मणिपुर में अराम्बाई तेंगगोल के सदस्य की गिरफ्तारी पर जमकर बवाल; कई इलाकों में हिंसा, निषेधाज्ञा लागू     |     दिल्ली में एक बार फिर बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना: 9 साल बच्ची से हैवानियत: सूटकेस में मिला शव, गुस्साए लोग, इलाके में तनाव के चलते फोर्स तैनात     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000