बिहार में गिरते हुए पुलों पर नीतीश सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, एक साथ निलंबित किए 11 इंजीनियर

पटना। देश भर में इन दिनों बिहार गिरते हुए पुलों की वजह से चर्चा में है। गिरते हुए पुलों को अब नीतीश सरकार ने गंभीरता से लिया है। नीतीश सरकार ने बड़ी कार्रवाई रहते हुए जल संसाधन विभाग के 11 इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है। नीतीश सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में पिछले दिनों 9 पुल-पुलिया ध्‍वस्‍त हो गए थे। इनमें से 6 बहुत पुराने थे,वहीं 3 निर्माणाधीन थे। नीतीश सरकार ने कहा कि जांच में पाया गया है कि संबंधित अभियंताओं ने इस नदी पर पुल-पुलिया को सुरक्षित रखने के लिए एहतियातन कदम नहीं उठाए और समुचित तकनीकी पर्यवेक्षण नहीं किया गया। साथ ही कार्यकारी संवेदक के स्‍तर पर भी लापरवाही बरती गई है। बिहार के विकास आयुक्त चैतन्य प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है।उन्होंने कहा कि पुलों के निर्माण के लिए जिम्मेदार ठेकेदारों का पता लगाया जाएगा और उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

इन अधिकारियों पर गिरी गाज

जल संसाधन अभियंताओं के सिवान के बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अमित आनंद और सिवान के जल निस्‍सरण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निलंबित किया गया है।इसके साथ ही सिवान के बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के सहायक अभियंता राजकुमार और चंद्रमोहन झा, जल निस्‍सरण प्रमंडल सिवान के सहायक अभियंता सिमरन आनंद और नेहा रानी को निलंबित किया है।साथ ही पांच कनिष्‍ठ अभियंताओं को भी निलंबित किया गया है।

विभिन्‍न जिलों में ढह चुके हैं पुल

बिहार के विभिन्‍न जिलों में 15 दिनों के दौरान अब तक 10 पुल ढह चुके हैं।यह सिवान,सारण,मधुबनी,अररिया,पूर्वी चंपारण और किशनगंज जिलों में थे।

पुलों के गिरने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बुधवार को एक समीक्षा बैठक के बाद अधिकारियों को सभी पुराने पुलों का सर्वेक्षण करने और उन पुलों की पहचान करने का निर्देश दिया है,जिन्‍हें तत्काल मरम्मत की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि जांच जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000