चुनावी रैली में भाषण दे रहे ट्रंप पर होने लगी फायरिंग, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने यूं बचाई जान

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जान बाल-बाल बच गई है। पेनसिल्वेनिया में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे ट्रंप पर हमला किया गया, जिसमें वह घायल हो गए। ट्रंप पर एक शूटर ने गोलियां चलाईं, जो उनके कान को छूते हुए निकल गई। इस घटना में ट्रंप घायल हो गए और उनके कान से खून भी निकलने लगा है। फिलहाल डॉक्टरों ने ट्रंप का इलाज कर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

डोनाल्ड ट्रंप स्थानीय समय के मुताबिक शनिवार (13 जुलाई) को पेनसिल्वेनिया के बटलर शहर में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे हुए थे। वह रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं और इन दिनों जनता के बीच पहुंचकर जन समर्थन हासिल कर रहे हैं। ट्रंप जिस वक्त मंच से भाषण दे रहे थे, उसी वक्त शूटर ने उन पर गोलियां चलाईं। वो तो भला हो सीक्रेट सर्विस के जवानों का, जिन्होंने तुरंत ट्रंप को चारों ओर से घेरकर सुरक्षा घेरा बनाया और मंच से सुरक्षित नीचे उतारा।

ट्रंप पर हमले के वीडियो में क्या है…

वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रंप अपने चिर-परिचित अंदाज में रैली में आई जनता को संबोधित कर रहे हैं। वह अपनी फेमस लाल रंग वाली टोपी भी लगाए हुए हैं। इसी दौरान जब वह भाषण दे रहे होते हैं तो गोलियां चलने की आवाज आती है। दो से तीन राउंड गोली चलती है। तभी ट्रंप अपने कान पर हाथ लगाते हैं और देखते हैं कि उससे खून बह रहा है। इस दौरान कई राउंड और गोलियां चलती हैं और सीक्रेट सर्विस के जवान ट्रंप को चारों ओर से घेरकर जमीन पर लिटा देते हैं।

ट्रंप के पीछे बैठे हुए लोगों के बीच भी अफरा-तफरी मच जाती है। हर कोई इधर-उधर भागने लगता है। कुछ पल में नीचे बैठे हुए लोग उठने लगते हैं। सीक्रेट सर्विस के जवान भी ट्रंप को उठाते हैं और सुरक्षा घेरा बनाकर गाड़ी की ओर बढ़ने लगते हैं। ट्रंप को कुछ देर तक कुछ भी समझ नहीं आ रहा होता है। वह खड़े होते हैं और इस दौरान उनका खून से लथपथ कान भी दिखाई देता है। ट्रंप मुट्ठी बनाकर हवा में हाथ को लहराते हैं और फिर सीक्रेट सर्विस के जवान उन्हें गाड़ी में बैठा देते हैं।

हमलावर को किया गया ढेर..

सीक्रेट सर्विस ने कहा है कि ट्रंप पर हमला करने वाले शख्स को ढेर कर दिया गया है। एक बयान में कहा गया, “13 जुलाई की शाम लगभग 6:15 बजे बटलर, पेनसिल्वेनिया में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की चुनावी रैली के दौरान, एक संदिग्ध शूटर ने रैली स्थल के बाहर एक ऊंचे स्थान से मंच की ओर कई राउंड गोलियां चलाईं। सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को ढेर कर दिया है। ट्रंप सुरक्षित हैं। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।”

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000