कांग्रेस विधायक के बेटे ने की 64 करोड़ की ठगी; रौब नहीं आया काम, घर में घुसी पुलिस 

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ शहर के ताल दरवाजा मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब सुबह सात बजे टीकमगढ़ विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर पर भारी पुलिस बल देखा गया। मोहल्ले के लोग और खुद विधायक के परिजन व समर्थक इतने बड़े पुलिस दल को देखकर हैरान रह गए। इसके बाद पुलिस टीम ने विधायक के मकान को चारों तरफ से घेर लिया और घर के परिजनों को बाहर निकलने नहीं दिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने यादवेंद्र सिंह बुंदेला को एक कमरे में ले जाकर छह घंटे तक लगातार पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने कई जरूरी दस्तावेज भी अपने कब्जे में ले लिए।

64 करोड़ की ठगी का लगा इल्जाम

दरअसल, विधायक के बड़े बेटे शवास्त सिंह बुंदेला पर असम में अपने 10 साथियों के साथ मिलकर 64 करोड़ रुपये का फ्रॉड करने का आरोप है। इस मामले में उनके बेटे पर 420 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। छह महीने पहले भी CID पुलिस कोर्ट के आदेश पर उनके घर आई थी और छापामार कार्रवाई की थी।

पहले भी पुलिस ने मारा था छापा…

तब पुलिस ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और मोबाइल जब्त किए थे, लेकिन विधायक का बेटा उस समय गायब हो गया था, जिससे पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा था। आज फिर असम पुलिस ने विधायक के घर छापामार कार्रवाई की, लेकिन एक बार फिर विधायक का बेटा घर पर नहीं मिला।

किसी ने नहीं दी जानकारी…

मिली जानकारी के मुताबिक, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और बिना किसी जानकारी के निकल गई। वहीं, यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने भी आज की घटना को लेकर मीडिया से कोई भी बात नहीं की और न ही वे घर से बाहर निकले। टीकमगढ़ के कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर पर हुई इस कार्रवाई ने शहर में चर्चा का माहौल बना दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई और पूछताछ के बाद लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिरकार इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाएंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000