कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के बहू बेटे का एक्सीडेंट, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई मर्सिडीज कार उड़े परखच्चे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे अभिषेक और उनकी पत्नी जिस कार में थे, वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गई है। अभिषेक की मर्सिडीज कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेवे पर बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। दोनों को सड़क पर बेहाल देखा गया। दोनों लखनऊ के मेदांता अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में भर्ती है। बताया जा रहा है कि उनकी स्थिति सामान्य है और वह खतरे से बाहर हैं। जानकारी के मुताबिक हादसा यूपी के कन्नौज जिले में हुआ।

बताया जा रहा है कि नंद गोपाल नंदी के बेटे अभिषेक और बहू कनिष्का आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अपनी निजी मर्सिडीज कार से जा रहे थे। कार में सिर्फ दो ही लोग थे। अभिषेक खुद गाड़ी चला रहे थे। कार जब एक्सप्रेसवे के 194 किलोमीटर पर पहुंची तो अचानक बेकाबू हो गई। इसके बाद डिवाइडर से टकरा गई। अभिषेक और उनकी पत्नी को चोटें आई हैं। इस एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर तुरंत अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में ले गए। इसके बाद उन्हें लखनऊ लाया गया है। अभिषेक और उनकी पत्नी की हालात सामान्य बताई जा रही है।

लखनऊ मेदांता अस्पताल में दोनों हुए भर्ती…

बता दें कि हाल ही में नंद गोपाल नंदी के बेटे अभिषेक की शादी हुई थी। शादी में हाई प्रोफाइल मेहमानों ने शिरकत किया था। बताया जा रहा है कि अभिषेक के दिल्ली से वापस प्रयागराज आते समय ये हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार नंद गोपाल नंदी इस समय खुद लखनऊ में हैं। ऐसे में वह भी बेटे-बहू के पास अस्पताल में पहुंच गए हैं। हादसे के समय अभिषेक खुद अपनी मर्सिडीज कार चला रहे थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000